Published : Oct 20, 2022, 02:59 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 03:30 PM IST
लखनऊ(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजे बुधवार शाम को जारी कर दिए। प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने UP PCS 2021 की परीक्षा में टॉप किया है। ये खबर मिलते ही अतुल के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा गया। अतुल मूल रूप से प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव के रहने वाले हैं। आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई करने वाले अतुल ने बातचीत के दौरान इस सफलता का श्रेय सबसे ज्यादा अपनी मां को दिया, जिनका देहांत हो चुका है, इसके आलावा पिता, पत्नी समेत पूरे परिवार ने उनकी हेल्प की और उनका हौसला बढ़ाया। अतुल से इंटरव्यू के दौरान कई सारे ट्रिकी सवाल पूछे गए थे जिसे उन्होंने एशियानेट न्यूज़ के संवाददाता उज्जवल सिंह से खास बातचीत के दौरान शेयर किया।
सवाल- अतुल ने बताया कि इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर आप SDM हैं और आपकी ड्यूटी किसी मंत्री को रिसीव करने के लिए लगी है, निकलते ही फोन आ जाए कि कहीं दंगा हो गया है और दो लोग मर गए हैं.......इतने में आपकी पत्नी का फोन आया कि बेटे की तबियत खराब है और ओक्सिजन लेवल 50 हो गया है.... आप क्या करेंगे??
जवाब- मै सीनियर्स को इसकी जानकारी दूंगा, और उनसे मिनिस्टर को रिसीव करने और दंगे वाले स्थान पर किसी और को भेजने की रिक्वेस्ट करूंगा। जिसके बाद सीधे अपने घर के लिए निकलूंगा और सबसे पहले बेटे को इलाज के लिए ले जाउंगा। क्योंकि अगर मैं अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार नहीं रहूंगा तो अपने जॉब के साथ जस्टिस कैसे करूंगा।
25
सवाल- A स्क्वायर प्लस 2a का क्या मतलब है प्रैक्टिकल लाइफ में?
जवाब- सर मेरी समझ में ये परिवार नियोजन का सूत्र हम दो हमारे दो से है।
35
सवाल- कोई पोलिटिकल पार्टी पॉवर में है क्या वो ED के जरिये दूसरे को टारगेट कर सकती है?
जवाब- सर हमारा डेमोक्रेसी बहुत ही मेच्योर है। उसमें कोई किसी को परेशान नहीं कर सकता है। अगर आप सही हो और आप को कोई परेशान कर रहा है तो आप कोर्ट जा सकते हो, मीडिया है उस फोरम पर आप आवाज उठा सकते हो। मुझे लगता है कि बिना कोई गलती के ED भी टार्गेट नहीं कर सकती किसी को।
45
सवाल- बी दि चेंज यूं वांट टू सीन वर्ल्ड (खुद में वो बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं) इस पर क्या कहेंगे?
जवाब- मैंने जवाब दिया, हमारे प्रधानमंत्री जी विदेश यात्रा पर थे और उन्हें एक बुके दिया गया जो गिर गया, उन्होंने खुद ही झुककर वो बुके उठाया। इस तरह प्रधानमंत्री जी ने ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म पर ये मैसेज दिया कि कैसे स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिसकी अलख उन्होंने अपने देश में जगाई है। आपके सवाल का यही सबसे सटीक उदाहरण है।
55
सवाल- ज्यूडिशरी के कार्य, जजों की नियुक्ति की निष्पक्षता पर क्या कहेंगे?
जवाब- सर ज्यूडिशरी पर ही देश के तमाम बड़े फैसले टिके होते हैं, अगर उसमें निष्पक्षता नही होती तो कैसे होता। ज्यूडिशरी की कार्यशैली और जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाने का कोई मतलब ही नहीं।
अतुल मूल रूप से प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता ओम प्रकाश सिंह ADSTO के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी मां 5वीं पास, गृहिणी थीं। उनका निधन हो चुका है। उनके बड़े भाई का दवा का व्यापार है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। 2014 में अतुल की भी शादी हो चुकी है उनकी पत्नी भी हाउस वाइफ हैं। शादीशुदा अतुल के दो बच्चे भी हैं। उनका पूरा परिवार प्रयागराज के चांदपुर सलोरी में रहता है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।