सीएम योगी के पिता का अंतिम संस्कार, जेष्ठ पुत्र ने दी मुखाग्नि, ये हुए शामिल

लखनऊ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट का आज अंतिम संस्कार उत्तराखंड में लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। उनके पुत्र शैलेंद्र सिंह व कनिष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह सहित परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने 20 अप्रैल की सुबह 10:44 बजे एम्स में निधन हो गया था। 

Ankur Shukla | Published : Apr 21, 2020 2:45 AM IST / Updated: Apr 21 2020, 02:55 PM IST

111
सीएम योगी के पिता का अंतिम संस्कार, जेष्ठ पुत्र ने दी मुखाग्नि, ये हुए शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने 20 अप्रैल की सुबह 10:44 बजे एम्स में निधन हो गया था। आज अंतिम संस्कार लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। 

211

दाह संस्कार के पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, रवीना मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के प्रमोद यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडिशनल कमिश्नर सौम्या श्रीवास्तव ओएसडी सीएम उत्तर प्रदेश राज भूषण सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

311

बता दें कि दिल्ली स्थित एम्स से स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर एक एंबुलेंस में लाया गया, जो देर शाम मेरठ, बिजनौर, नजीबाबाद और कोटद्वार होते हुए यमकेश्वर उनके गांव पहुंची थी।

411

इसके पहले सोमवार शाम उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत परिजनों को ढांढस बधाने के लिए पंचूर गांव पहुंचे थे। 

511

वर्ष 2017 के मार्च महीने में आनंद सिंह बिष्ट का परिवार तब चर्चाओं में आया, जब उनके दूसरे नंबर के बेटे योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन बिष्ट) ने यूपी के सीएम के रुप में कार्यभार संभाला। तब उत्तराखंड सरकार की ओर से योगी आदित्यनाथ के परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई। 
 

611

वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट वर्तमान में अपने परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वे गत आठ फरवरी से बीमार चल रहे थे। तब उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया था।

711

जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के बाद 15 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस बीच फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गत 10 मार्च को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई और हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था।


 

811

अचानक उनकी हालत गंभीर बन गई, उनके फेफड़ों में पानी भरने लगा था। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। सोमवार सुबह 10:44 बजे उन्होंने एक्स में ही अंतिम सांस ली। 

911

सीएम योगी को जब इस बात की सूचना मिली तो नम आंखों के बीच उन्होंने अपनी मां को पत्र लिखकर ढाढ़स बढ़ाया। साथ ही कोरोना वायरस के खत्म होते ही आने की बात कही।

1011

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशिल्या देवी और शशि देवी हैं। इसके बाद बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है।

1111

दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) हैं। तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। चौथा सबसे छोटा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos