शादी करते ही दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, बिन दुल्हन लौट गई बारात

रायबरेली (Uttar Pradesh)। शादी करने के बाद दूल्हे ने दहेज में बुलेट देने डिमांड कर दी, जिसे देने में असमर्थता जताने पर नाराज हो गया। दुल्‍हन का भाई गिडगिड़ाते हुए मान मनव्वल करता रहा। लेकिन, दहेज लोभी दूल्‍हे ने एक न सुनी और बरातियों के साथ बिना दुल्‍हन वापस लौट गया। फिलहाल घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। यह मामला डीह थाना क्षेत्र के अहल गांव का है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 1:21 PM IST / Updated: Dec 01 2020, 07:07 PM IST

15
शादी करते ही दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, बिन दुल्हन लौट गई बारात


रायबरेली के रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले प्रतापगढ़ जिले के गांव पुरवा मजरे सुरुआवां निवासी जितेंद्र के साथ तय हुई थी। जिसके बाद अब 30 नवंबर 2020 शादी हुई। 
 

25


वर पक्ष बारात लेकर वधू के घर पहुंचा और शादी संपन्न हुई। लेकिन, आज विदाई के पहले दूल्हा और उसका पिता दहेज में बुलेट की डिमांड करने लगे।
(प्रतीकात्मक फोटो)

35

दुल्हन पक्ष अचानक हुई बुलेट की डिमांड  को पूरा करने में असमर्थता जता दिया। इससे नाराज वर पक्ष के लोग बिना दुल्हन की विदाई कराए ही वापस लौट गए।

(प्रतीकात्मक फोटो)

45

दुल्हन के भाई फूलचंद्र ने बताया कि पिताजी की मौत 12 साल पहले हो गई थी। इसके बाद छोटी बहन का विवाह बड़ी धूमधाम से तय किया। विवाह में दहेज की कोई बात नहीं थी। फिर भी बरीक्षा में 50 हजार की व तिलक में 80 हजार रुपए दिए गए थे। लेकिन वर पक्ष ने विदाई के समय बुलेट की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर बिना दुल्‍हन ही लौट गए। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

55

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने शिकायत मिलने के बाद वर पक्ष के लोगों को बुलाया। जिन्होंने आधे घंटे में आने की बात कही गई थी, लेकिन कोई नहीं गया। ऐसे में उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos