दूल्हे की प्रेमिका ने सुनाई लव स्टोरी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Published : Dec 08, 2020, 09:18 AM IST

लखनऊ  (Uttar Pradesh)। दूल्हे की प्रेमिका ने अपनी लव स्टोरी बताई तो होने वाली दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बारात वापस लौट गए, जबकि पुलिस ने दूल्हे पक्ष को शादी का पूरा खर्चा देने को कहा है। यह घटना काकोरी की है। 

PREV
15
दूल्हे की प्रेमिका ने सुनाई लव स्टोरी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

उन्नाव के औरास से रविवार को देर रात में काकोरी के खानपुरमउ गांव बारात आई थी। बाराती बैंड की धुन पर डांस कर रहे थे। दुल्हन पक्ष के लोग जयमाल की तैयारी कर रहे थे। दूल्हा जयमाल पहनने के लिए दुल्हन के इंतजार में मंच पर बैठा था। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

25

दुल्हन सहेलियों संग फूलों का हार हाथों में पकड़ कर दूल्हे की तरफ आगे बढ़ रही थी। तभी, दूल्हे की प्रेमिका आ धमकी। पीड़ित प्रेमिका ने अपनी व्यथा दुल्हन से बताई। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

35

दूल्हे के प्रेमिका की लव स्टोरी सुनने के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमिका ने अपनी कोर्ट मैरिज के कागज भी पेश क‍िए। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

45

दुल्हन के शादी से इनकार करने और प्रेमिका के दावे के बाद विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और संभ्रांत लोगों के सामने तय हुआ कि शादी का खर्चा दुल्हन पक्ष को दूल्हा पक्ष को देना होगा।

(प्रतीकात्मक फोटो)

55

प्रेमिका दूल्हा के साथ वापस चली गई। बारात पक्ष के लोग भी प्रेमिका की बात सुनकर उसके पक्ष में हो गए। जिस पर दूल्हे के परजिनो ने प्रेमिका की बात सुनकर भावुक हो गए। बारात लेकर वापस हो गए।

(प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories