89 साल की उम्र में मेरठ की शूटर दादी का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले ही हुईं थीं संक्रमित

Published : Apr 30, 2021, 04:59 PM ISTUpdated : Apr 30, 2021, 05:43 PM IST

मेरठ (Uttar Pradesh)। कोरोना से संक्रमित शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का (89) शुक्रवार को निधन हो गया। वे 26 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुई थीं। जिनका मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बता दें कि चंद्रो तोमर ने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई मेडल जीती थी। प्रकाशी भी दुनिया उम्रदराज महिला निशानेबाजों में एक हैं। 

PREV
14
89 साल की उम्र में मेरठ की शूटर दादी का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले ही हुईं थीं संक्रमित

बागपत में बिनौली के जौहड़ी गांव निवासी निशानेबाज चंद्रो तोमर के 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार ने खुद उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। लिखा था, दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।
 

24

शूटर दादी को गुरुवार रात ही बागपत के आनंद अस्पताल से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार उनकी मौत ब्रेन हैमरैज से हुई है। अंतिम संस्कार गांव पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा।

34

शूटर दादी चंद्रो तोमर के संघर्षों की कहानी को बॉलीवुड ने फिल्म सांड की आंख में पिरोया था। इसके बाद शूटर दादी पूरी दुनिया में छा गई थीं। एक्टर आमिर खान ने दोनों शूटर दादी की कहानी से प्रभावित होकर अपने शो सत्यमेव जयते में भी बुलाया था। 
 

44

शूटर दादी को स्त्री शक्ति सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें यह पुरस्कार खुद राष्ट्रपति ने भेंट किया था। बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,626 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 32,494 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories