क्या 15 अप्रैल को ही खत्म हो जाएगा लॉकडाउन? UP में CM योगी के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते पूरा देश संकट में है। जिसके चलते पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी दुकाने,व्यवसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल कालेज सभी बंद हैं। लोगों को घर में ही रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि इस संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके।  24 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन 15 अप्रैल  जारी रखने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आई तो लॉकडाउन अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसी बीच सीएम योगी ने अपने टीम-11 के साथ बैठक कर लॉकडाउन खत्म करने के संकेत दिए हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि ऐसे में सीएम के सामने कौन से बड़ी चुनौतियां होंगी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2020 6:39 AM IST / Updated: Apr 04 2020, 12:27 PM IST

17
क्या 15 अप्रैल को ही खत्म हो जाएगा लॉकडाउन? UP में CM योगी के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां
लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी दुकाने व अन्य प्रतिष्ठान एक साथ खुलेंगे। जाहिर है कि दुकाने आदि खुलने से उनपर भीड़ भी एक साथ बढ़ेगी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग यदि नहीं बन पाई तो कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलेगा। जिससे प्रदेश में ये महामारी विकराल रूप धारण कर सकती है।
27
लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोगों पर घर से निकलने का बैन समाप्त हो जाएगा। ऐसे में यदि कोई कोरोना का पॉजिटिव व्यक्ति अनजाने में घर में रह रहा है जिसकी जांच कर उसे चिन्हित नहीं किया गया है तो वह समाज के लिए कोरोना बम बन सकता है। वह जितने लोगों के सम्पर्क में जाएगा उन्हें बीमारी बांटता रहेगा।
37
21 दिन के लॉकडाउन के बाद पूरे प्रदेश की व्यवस्था पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस प्रशासन पर सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था पटरी पर लाने की बड़े जिम्मेदारी होगी। अचानक कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ये भी बड़ी चुनौती होगी।
47
लॉकडाउन खुलने के बाद भीड़ बढ़ने से अफवाहें फैलने का खतरा भी है। भीड़ बढ़ी और इस दौरान अफवाह फैली तो हालात काफी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखनी होगी।
57
लॉकडाउन के बाद उपजने वाले हालातों से निबटने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोल सकती है। सरकार एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने पर प्रतिबंध लगा सकती है। जानकारों की माने तो प्रदेश के हालात को देखते हुए लॉकडाउन कई चरणों में धीरे-धीरे खोला जा सकता है।
67
लॉकडाउन खुलने के बाद सूबे में धारा 144 लगाया जा सकता है। हालात पर काबू पाने और भीड़ पर नियंत्रण के लिए सरकार धारा 144 लगा सकती है। इसके लिए CM योगी अपनी टीम-11 से लगातार मंत्रणा कर रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद सूबे में धारा 144 लगाया जा सकता है। हालात पर काबू पाने और भीड़ पर नियंत्रण के लिए सरकार धारा 144 लगा सकती है। इसके लिए CM योगी अपनी टीम-11 से लगातार मंत्रणा कर रहे हैं।
77
ऐसे स्थान जहां भीड़ इकट्ठा रहती है जैसे स्कूल,सिनेमाघर आदि बंद ही रखे जा सकते है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों से कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है ऐसे में इन स्थानों को बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos