Published : Feb 19, 2021, 08:39 PM ISTUpdated : Feb 19, 2021, 08:42 PM IST
उन्नाव ( Uttar Pradesh) । दो दलित लड़कियों की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी दलित लड़की को जानता था और उससे प्यार का इजहार किया था। लेकिन, वो मना कर दी थी, जिसपर उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया। अनजाने में यही पानी बाकी दोनों लड़कियों ने पी लिया। बता दें कि पुलिस के पूरे मामले को चिप्स के पैकेट और पानी के बॉटल से किया है।
बताते चले कि 17 फरवरी को बबुरहा गांव में खेत में तीन लड़कियां काजल, कोमल और रोशनी संदिग्ध हालात में मिली थीं। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। काजल और कोमल की मौत हो गई और रोशनी का इलाज कानपुर में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है।
24
जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से बोतल और चिप्स का पैकेट जब्त किया था। इसी के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। घटना के दिन दो युवकों को खेतों से भागते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी तलाश की गई और फिर इन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
34
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक का नाम विनय है, जो एक लड़की से प्यार करता था। उसने उस लड़की से मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद विनय ने उसे मारने की साजिश रची थी। कहां तो यहां तक जा रहा है कि आरोपी बेहोशी की हालत में उससे से संबंध बनाना चाहता था।
44
लड़कियों के परिवार ने 18 घंटे बाद पुलिस में शिकायत की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पॉइजनिंग की पुष्टि हुई थी। वहीं, पुलिस रात में ही लड़कियों का अंतिम संस्कार करना चाहती थी, लेकिन ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया। तब पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।