UP Chunav Result 2022: भाजपा कार्यकर्ताओं पर चढ़ा जीत का खुमार, विधानसभा के सामने जेसीबी पर चढ़कर मनाया जश्न

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के 403 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव (UP Chunav Result 2022) में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पार्टी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। होली और दिवाली एक साथ मनाई जा रही है। कहीं कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं तो कहीं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे हैं। इस दौरान राजधानी लखनऊ में जीत के जश्न का अनोखा नजारा दिखा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर जेसीबी पर चढ़कर जश्न मनाया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लोग बुलडोजर वाले बाबा भी कहते हैं। चुनाव में बुलडोजर की काफी चर्चा रही। देखें तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 12:06 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 05:50 PM IST

19
UP Chunav Result 2022: भाजपा कार्यकर्ताओं पर चढ़ा जीत का खुमार, विधानसभा के सामने जेसीबी पर चढ़कर मनाया जश्न

आधा दर्जन से अधिक लोग जेसीबी के बकेट में सवार होकर भाजपा का झंडा लहरा रहे थे। जेसीबी की छत पर भी पार्टी के झंडे के साथ एक कार्यकर्ता चढ़कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहा था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर जश्न मनाते और जयकारे लगाते दिखे।

29

चुनाव परिणाम देखने के लिए बीजेपी दफ्तर के बाहर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस जुटने लगे थे। बीजेपी जैसे-जैसे जीत की ओर बढ़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने खूब डांस किया और जश्न मनाया।

39

चुनाव में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह पहले ही होली मना ली। कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-गाते दिखे। उत्तरप्रदेश में लगातार दूसरी बार जीत मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

49

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से हमने मेहनत की थी आज उसका रिजल्ट आया है। हमें दुगनी खुशी हो रही है कि हमारी सरकार पुनः उत्तर प्रदेश में आ रही है।

59

उन्नाव जिले में भी भाजपा को बढ़त मिली। पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान कुछ युवकों ने चौराहे पर साइकिल (समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न) को उलट दिया। इसके बाद साइकिल को माला पहनाई। भाजपा समर्थकों ने कहा कि यूपी में साइकिल नहीं रही।

69

भाजपा की जीत पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी में साधु संतों ने खुशी मनाया। संतों ने श्रद्धालुओं को खुशी में अपनी तरफ से प्रसाद बांटा। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के नेतृत्व में दर्जनों साधु-संतों ने जय श्री राम का नारा लगाकर खुशी मनाया। राजू दास ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि बीजेपी इस बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।

79

उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज किया है। इस विधानसभा सीट से पहली बार बीजेपी को जीत मिली है। भाजपा की जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया। लोग बुलडोजर पर सवार होकर खुशी मनाते दिखे। इस दौरान ढोल- नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।

89

उन्नाव में पार्टी की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जश्न मनाया। लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान बीजेपी समर्थक खुली जीप में सवार होकर खुशी मनाते दिखे।

99

मथुरा के वृंदावन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पं.श्रीकांत शर्मा को जीत मिली। 35 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम आया। श्रीकांत शर्मा को 156300 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को 48631, बसपा प्रत्याशी एसके शर्मा को 31036 और सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल को 18014 वोट मिले। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos