क्या है मामला
दरअसल, प्रियंका मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो कह रहीं थी कि हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं। हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं। वीडियो में प्रियंका वर्दी पहनीं थी। ये वीडियो अचानक सोशल मीडिया में वायरल हो गया।