एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी दुबे का कहना है कि विकास दुबे ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया। दादी ने कहा कि अमर दुबे और अतुल दुबे उससे अलग रहते थे। अभी 29 जून को ही शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि वैसे तो अमर दुबे और उसका भाई अतुल दुबे उन्हें कुछ बताते नहीं थे, लेकिन घर के लाल की मौत पर दुख तो हैं ही।