कोरोना वरियर्स: कोई भूखा ना रहे...यूपी पुलिस खुद तैयार कर रही खाना, लोग कर रहे जज्बे को सलाम

लखनऊ(Uttar Pradesh ).  देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। सरकार ने भीड़ न इकट्ठा हो इसके लिए सारी दुकानों को बंद करने का भी आदेश जारी किया है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर तकरीबन सभी दुकाने व प्रतिष्ठान बंद हैं। सड़कों पर सरकारी व गैर सरकारी किसी भी सवारी वाहन के चलने पर रोक है। ऐसे में रोज भीख मांगकर या मजदूरी कर पेट भरने वाले लोगों पर संकट आ गया है। दूसरे जिलों व राज्यों से पैदल वापसी करने वाले लोग भी भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। इन सब के बीच यूपी पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे देखकर आपको इन्हे सैल्यूट करने का मन करेगा। कहीं पुलिसकर्मी जरूरतमंदो के लिए खुद से खाना तैयार कर रहे हैं तो कहीं फल व जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं बांट रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2020 8:03 AM IST / Updated: Mar 30 2020, 02:06 PM IST

19
कोरोना वरियर्स: कोई भूखा ना रहे...यूपी पुलिस खुद तैयार कर रही खाना, लोग कर रहे जज्बे को सलाम
मुरादाबाद के महिला थाने में जहां कभी फरियादियों की भीड़ लगती थी वहां अब थाने की सभी महिला पुलिसकर्मी खाना बनाने में जुटी हैं। ये खाना उन जरूरतमंदों के लिए बनाया जा रहा है जो इस लॉकडाउन के दौरान परेशान हैं। भूखों और असहायों के लिए मुरादाबाद पुलिस की इस मुहीम की हर ओर तारीफ़ हो रही है।
29
यूपी के मेरठ में महिला पुलिसकर्मी ने रोजाना खुद से 250 लोगों का भोजन बना रही हैं। जिले के नौचंदी थाने में आधा दर्जन महिला सिपाहियों ने ये मुहिम चला रही हैं। महिला सिपाहियों के इस रूप की हर तरफ सराहना हो रही है।
39
प्रयागराज में पुलिस की कई टीमें जोन कार्यालय में भूखों व निराश्रितों के लिए खाना बना कर तैयार कर रही है ,इसमें महिला व पुरुष दोनों पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रयागराज के ADG जोन प्रेमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने स्वेच्छा से इस पुनीत कार्य को शुरू किया है। उन्हें जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। हम रोज तकरीबन 1000 के आसपास लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं।
49
वहीं बिजनौर व आगरा में भी पुलिस जरूरतमंदों का खाना,राशन व फल आदि वितरित कर रही है। पुलिस कर्मी टुकड़ियां बनाकर लोगों के जरूरत का सामान गाड़ी में भर कर निकल रहे हैं। जहां भी उन्हें जरूरतमंद लोग दिखते हैं उनका वितरण का काम शुरू हो जाता है।
59
लखनऊ में भी पुलिस जरूरतमंदो को रेलवे स्टेशन के पास व बसअड्डों पर खाने-पीने की चीजें बांट रही है। डायल 112 की गाड़ियों पर सामान लादकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।
69
प्रतापगढ़ में भी पुलिस का मानवीय चेहरा सामने दिखा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने दूसरे जिले से पलायन कर वापस लौट रहे लोगों को खाने-पीने का सामान दिया। वहीं पुलिस कर्मियों ने स्टेशन व बसअड्डे पर रोज भीख मांगकर पेट भरने वाले लोगों को भोजन कराया।
79
जौनपुर में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ जरूरतमंदों की मदद की। उन्हें राशन व फल आदि वितरित करवाया। उनके निर्देश पर पूरे जनपद के थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनकी मदद कर रहे हैं।
89
वाराणसी में पुलिस का काम बेहद सराहनीय रहा है। मंदिरों-मठों के बाहर लोगों द्वारा दिए गए दान से पेट भरने वाले लोगों के लिए पुलिस फरिश्ता बन कर सामने आई है। ऐसे लोगों को पुलिस रोजाना ढूंढ कर भोजन करा रही है। इसके आलावा मजदूरों व अन्य जरूरतमंदों की भी पुलिस मदद कर रही है।
99
गोरखपुर में भी पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिसकर्मी लोगों की मदद कर रहे हैं साथ ही जरूरतमंदों को अपने पास से आर्थिक मदद भी दे रहे हैं। गोरखपुर की रहने वाली सुनीता देवी के पति की मौत काफी पहले हो गई थी। वह सब्जी मंडी में काम कर अपना व दो बच्चों का पेट पालती थी। इस समय काम की समस्या आई तो पुलिस ने उसकी मदद की। उसके घर तक राशन व आर्थिक मदद देकर पुलिस ने उसकी मदद की।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos