भव्य होगी अयोध्या की दीपावली: 2 करोड़ बल्ब-6 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी..दिखेगा स्वर्ग सा नजारा

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). इस साल दीपालवी के पर्व पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में खूबसूरती का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। जिसकी तैयारियां एक महीने पहले से चल रही हैं। इस बार अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार ने भी पिछले वर्षों के मुकाबले सजावट का बजट दो सी तीन गुना कर दिया है। बता दें कि अयोध्य नगर निगम यहां पर करीब  10 मीटर यानी 10 किलोमीटर तर एलईडी बल्ब लगाने जा रहा है। जहां पूरे नगर में करीब 2 करोड़ बल्ब लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 6 लाख दीये भी जलेंगे।  दीपोत्सव के लिए पर्यटन विभाग, नगर निगम और सूचना विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा है। वहीं इस काम में के लिए कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी अपना सहयोग दे रही हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2020 7:56 AM IST / Updated: Nov 11 2020, 03:46 PM IST

19
भव्य होगी अयोध्या की दीपावली:  2 करोड़ बल्ब-6 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी..दिखेगा स्वर्ग सा नजारा

दरअसल, इस बार शहर में 12 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। वहीं 24 घाटों पर लाखों दीपक जलाए जांएगे। इस पूरे साज-सज्जा की ड्रोन  से मेपिंग की जा रही है।  नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 8 प्रांतों से 60 हजार दीये आए हैं, जिन्हें दीपोत्सव में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 1 लाख गोबर के दीये भी जलेंगे। उन्होंने बताया कि रामनगरी में ज्यादातर कार्यक्रम वर्चुअल होंगे। दीपालवी की दोपहर तीन बजे से रात 8 तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में एकरुपता दिखे इसके लिए सभी जगह का बैकग्राऊंड रंग एक ही कलर का होगा।

29


इस बारी दीवाली पर रामलला की अयोध्या नगरी के सरयू तट स्वागत द्वारों व नगर की दीवारों पर भगवान राम  की पेंटिंग बनाई जा रही है। इस चित्र के जरिए राम कथा बताई जा रही है। जो आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
 

39


पूरे शहर में इस बार 12 डिजिटल स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इतना ही नहीं सूचना विभाग दीपोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए 300 कट आउट, होर्डिंग भी लगवा दिए हैं। दीवाली के दिन अयोध्या में  होने वाले कार्यक्रम को न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव किया जाएगा

49

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि इस साल की दीवाली का नजारा हर बार से अलग होगा। जैसी त्रेता युग में दीवाली मनाई गई थी ठीक उसी तरह यहां भी राम की नगरी में दीपावली मनाई जाएगी। इस बार अयोध्या में कोरोना के चलते लाखों लोगों की भीड़ तो नहीं होगी, लेकिन लाखों दीपक और बल्ब जगमगाएंगे। 
 

59


पुजारी ने बताया कि भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास के बाद यहां की यह पहली दीवाली होगी। जिसकी तैयारी सरकार और मंदिर के ट्रस्ट ने कई महीनों पहले शुरू कर दी है। इस साल की दीपालवी बहुत ही भव्य होगी।

69


बता दें कि अयोध्या की महिलाओं ने अपने घर का काम छोड़कर इस बार रामलला के लिए लाखों गोबर के दिए बनाए हैं। इस काम के लिए कई सामाजिक संस्थाएं सामने आकर नगर निगम का सहयोग कर रही हैं। साथ वह अपने पैसे से दीपक बना रही हैं।

79


अयोध्या  नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 8 प्रांतों से 60 हजार दीये आए हैं, जिन्हें दीपोत्सव में शामिल किया जा रहा है। 

89

बता दें कि अयोध्या के इस दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते रेखा चित्र दिखाई देंगे। वहीं मुख्यमंत्री ऑफिस से ट्वीट कर कहा गया कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 'लेजर शो' के जरिए से भगवान राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा।

99

अयोध्या में जगह-जगह दीवाली पर दीपक जलाकर भगवान राम का नाम लिखा जाएगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos