Published : Aug 30, 2021, 03:40 PM ISTUpdated : Aug 30, 2021, 03:55 PM IST
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब यहां आम जनता तो छोड़िए पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सरकार के तमाम दावों को पोल खोलती है। यहां एक बदमाश ने ड्यूटी पर तैतान महिला सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कांस्टेबल का लोहे के रॉड से सिर फोड़ लहूलुहान कर दिया। युवक ने पहले लेडी पुलिस के साथ छेड़छाड़ की थी। जानिए क्या है पूरा मामला...
दरअसल, यह मामला लखनऊ के अलीगंज थाने का है। जहां रविवार को महिला कांस्टेबल पिंक पुलिस की स्कूटी पर तैनात थी। वह इलाके में गश्त कर रही थी। इसी बीच यहीं रहने वाले प्रभात सिंह नाम का युवक लेडी कांस्टेबल पर अभद्र टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने लगा।
25
महिला सिपाही ने जब युवक के पास गईं तो गाली-गलौज करने लगा। सिपाही ने विरोध किया तो लोहे के रॉड निकालकर लाया और सिर पर वार कर दिया। सिपाही का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
35
महिला सिपाही ने जब युवक के पास गईं तो गाली-गलौज करने लगा। सिपाही ने विरोध किया तो लोहे के रॉड निकालकर लाया और सिर पर वार कर दिया। सिपाही का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
45
यूपी एडीसीपी ने प्राची सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला सिपाही को मारने की कोशिश की। सिपाही मौके पर अकेली थी, इसलिए वह अपने आप को बचा नहीं पाई। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर बताया कि थाना अलीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
55
वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर बताया कि थाना अलीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।