घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दामाद सास, दो जेठ, देवर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। मामले की जांच कर रहे बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि नवविवाहिता के ससुराल पहुंचने पर मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में महिला के दो जेठ और उसका पति शामिल है तथा उसकी दो ननद और जेठानी ने उत्पीड़न में आरोपियों का साथ दिया। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।