मेहंदी लगाकर बैठी थी दुल्हन, एक वीडियो देख दूल्हे ने तोड़ दी शादी, बोला-जेल मंजूर..उसे पत्नी नहीं बनाऊंगा

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश). हर किसी लड़की के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है। इस पल का वो बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है कि वह कब दुल्हन बनेगी। लेकिन किसी की लड़की की इस दिन शादी टूट जाए तो सोचो उस पर क्या गुजरेगी। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आया है। जहां दुल्हन मंडप में हाथों में मेहंदी लगाए बारात के आने का इंतजार करती रह गई। क्योंकि दूल्हे ने फोन कर कह दिया किया वह उससे शादी नहीं करेगा, चाहे फिक जेल ही क्यों ना जाने पड़े। पढ़िए आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के दिन अचानक मुकर गया दूल्हा..

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2021 6:42 AM IST / Updated: May 17 2021, 12:14 PM IST

16
मेहंदी लगाकर बैठी थी दुल्हन, एक वीडियो देख दूल्हे ने तोड़ दी शादी, बोला-जेल मंजूर..उसे पत्नी नहीं बनाऊंगा

दरअसल, महाराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थी तो सहेलियां दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगा रही थीं। सिर्फ फेरों को छोड़कर शादी की सभी रस्में निभाई जा चुकी थीं। बस बारात के आने का इंतजार हो रहा था। लेकिन इसी दौरान दूल्हें का दुल्हन के पास फोन आता है और वह बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ी।
 

26


दुल्हन के बेहोश होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में लड़की के सिर पर आंखों पर पानी छिड़का ताकि वह किसी तरह होश में आ जाए। होश में आते ही बेटी ने रोते हुए कहा कि अब यह शादी नहीं होगी। यह सुनते ही सभी हैरान थे कि आखिर उनकी बेटी ऐसा क्यों कह रही है। पूछने पर बताया कि दूल्हे ने बारात लाने से इंकार कर दिया है।
 

36


परिजनों ने लड़के से फोन पर बात की, लेकिन वह शादी करने को राजी नहीं हुआ। आनन-फानन में दुल्हन के घरवाले शादी कार्ड और बेटी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सारा मामला बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सामने बैठाकर काफी देर तक समझाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकाला। दूल्हा विवाह नहीं करने की बात पर अड़ा रहा।

46

बताया जाता है कि लड़का-लड़की के बीच लंबे सम से प्रेम प्रसंग था और दोनों एक की समाज के थे। लड़की अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। इसलिए वह अपनी बेटी की खुशी की खातिर इस शादी के लिए राजी हो गए। लड़के के घरवालों ने भी सहमति दे दी और 16 मई को दोनों की शादी की तारीख तय हुई।लेकिन शादी वाले दिन ही दूल्हे ने दुल्हन को फोन करके मना कर दिया।
 

56


लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने उसके प्यार को धोखा दिया है। मैं उससे दिल और जान से प्यार करता था। मैं जब हैदराबाद में नौकरी करता था तब मैंने उसे एक स्कूटी और 1 लाख 25 हजार रुपए दिए थे। लेकिन यह रुपए उसने अपने गोरखपुर में रहने वाले एक दोस्त की नौकरी लगवाने के लिए रिश्वत में दे दिए। जबकि लड़की ने मुझसे कहा था कि यह पैसे उसको किसी जरूरी काम के लिए चाहिए। दोनों के बीच फोन पर काफी लंबी बातचीत भी होती थी। वह एक दूसरे के नजदीक भी आ गए और मुझे कोई भनक तक नहीं। बताया जाता है कि दुल्हन के दोस्त ने दूल्हे को एक वीडियो भी भेजा है, जिसमें वह लड़की के साथ कई तरह की बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ही दूल्हे ने शादी करने से इंकार किया है। यह वीडियो उसने पुलिस को भी दिया है। लड़के का कहना है कि अब वह उस लड़की से कभी शादी नहीं करेगा, जिसने उसे धोखा दिया। चाहे फिर मुझे जेल ही क्यों ना भेज दिया जाए।

66


दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद महाराजगंज जिले के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि फिलहाल इस मामले का कोई नतीजा नहीं निकला है। लड़का-लड़की को साथ बिठाकर समझाया जा रहा है। अगर समधान नहीं निकला तो लड़की की शिकायत पर मामला दर्द कर जांच की जाएगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos