नेपाल टूर पर गए भाजपा नेता की सामने आईं आपत्तिजनक फोटो, बार में मॉडल के साथ अश्लील हरकतें करते दिखे

कानपुर. उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी  के युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां वह एक मॉडल के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इन अश्लील तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। विरोधी नेता भाजपा पर निशान साधते हुए फोटोज को शेयर करने में लग गए हैं। वहीं  विकास दुबे ने सफाई देते हुए कहा कि यह मेरी  पर्सनल लाइफ है, इससे दूसरों को कोई लेना-देना नहीं है। नेता जी गए थे पशुपतिनाथ के दर्शन करने, लेकिन बार में जाकर करने लगे ऐसी हरकतें...

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2021 3:00 PM IST / Updated: Jun 08 2021, 08:31 PM IST

16
नेपाल टूर पर गए भाजपा नेता की सामने आईं आपत्तिजनक फोटो, बार में मॉडल के साथ अश्लील हरकतें करते दिखे

दरअसल, विकास दुबे की वायरल हुईं यह तस्वीरें भारत की नहीं हैं। वह कुछ दिन पहले नेपाल के काठमांडू में टूर पर गए थे, जहां उन्होंने एक बार में युवती के साथ ये आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थीं। युवती को कुछ लोग नेपाल की मॉडल बता रहे हैं तो कुछ लोग कॉलगर्ल बता रहे हैं। यह तस्वीरों करीब  दो साल पहले की बताई जा रही हैं।

26

बता दें कि विकास दुबे उर्फ दीपू कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद विरोधी नेताओं ने उनपर तंज कसना शुरू कर दिया है।  कहा कि खुद को संस्कारी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा का यही असली चेहरा है। इनके नेता पशुपति मंदिर दर्शन जाते हैं, लेकिन वहां पर इस तरह का आचरण अपनाते हैं।

36

वहीं विकास दुबे का कहना है कि वह  भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही हैं। मेरी निजी जिंदगी से पार्टी को नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वह शौकीन हैं, इसलिए नाच गा रहा हूं। इससे किसी कोई मतलब नहीं होना चहिए। हां मैं काठमांडू बाबा पशुपति नाथ के दर्शन करने गया था, लेकिन कोई राजनीतिक टूर नहीं था। वह मेरा निजी प्लान था। मैंने राजनीतिक जीवन में अगर कुछ गलत किया हो तो बताइए। इसलिए इन मामले से मेरे राजनीतिक कॅरियर से कोई लेना-देना नहीं है।

46

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब वह चर्चा में आए हैं। इससे पहले उनपर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।  सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफहत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हो चुका है।

56

तस्वीर में आप देख सकते हैं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ विकास दुबे।
 

66

दूसरी तस्वीर में विकास दुबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos