भाजपा सरकार जो चाहेगी करेगी, बेटा तो इस समय सपा में है; विकास दुबे की मां का चौंकाने वाला खुलासा

Published : Jul 09, 2020, 02:26 PM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh). कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर यूपी की सियासत में घमासान मचा है। चर्चा है कि विकास दुबे ने एनकाउंटर के डर से एमपी पुलिस के सामने खुद जाकर गिरफ्तारी दी है। वहीं इस मामले में विकास दुबे की मां का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। विकास की मां ने कहा है कि सरकार जैसा सलूक करना चाहे करे वह तो इस समय भाजपा में है नहीं, वह सपा में हैं।  

PREV
16
भाजपा सरकार जो चाहेगी करेगी, बेटा तो इस समय सपा में है; विकास दुबे की मां का चौंकाने वाला खुलासा

विकास दुबे की मां ने कहा, 'हमको टीवी देख कर पता चला विकास को पकड़ लिया गया है। हम सरकार से कोई अपील नहीं करेंगे, जिनको अपील करना है, वह लोग खुद अपील करेंगे कि विकास को क्या सजा दी जाए।

26

विकास दुबे की मां ने कहा, 'हमको टीवी देख कर पता चला विकास को पकड़ लिया गया है। हम सरकार से कोई अपील नहीं करेंगे, जिनको अपील करना है, वह लोग खुद अपील करेंगे कि विकास को क्या सजा दी जाए।
 

36

विकास दुबे की मां ने बताया कि उज्जैन में विकास का ससुराल है। वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाता था. उसके साले को भी तो मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

46

उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह​ के मुताबिक विकास दुबे को महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा है।मौके पर हल्की झड़प भी हुई। उज्जैन कलेक्टर ने खुलासा किया कि मंदिर में दर्शन करने से पहले ही विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

56

सूत्रों की मानें तो विकास के अलावा उज्जैन में उसके 2 साथी बिट्टू और सुरेश भी कस्टडी में हैं। बताया जा रहा है कि बिट्टू और सुरेश दोनों वकील हैं। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है।
 

66

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। ' सीएम शिवराज ने विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। उन्‍होंने आगे लिखा, 'जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।'

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories