Published : Feb 05, 2020, 03:45 PM ISTUpdated : Feb 05, 2020, 04:54 PM IST
रायबरेली ( Uttar Pradesh)। फ्रांस के लड़के को इंडिया की लड़की से प्यार हो गया। बात बढ़ी तो उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया, लेकिन लड़की ने शादी अपने घर (रायबरेली) से ही करने की शर्त रख दी। वहीं, इंडियन लड़की नीति बेदी की प्यार में दीवाना फ्रांस का लड़का सिल्वा मार्टिन तय डेट पर बारातियों समेत दूल्हा बनकर दूल्हन के घर आ गया। दोनों ने मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ ब्याह रचाया, लेकिन भाषा को लेकर दिक्कत हुई। इसके कारण ट्रांसलेटर की मदद से एक-एक बातें समझाई और शादी संपन्न कराई। आइए हम बताते हैं इनकी रोमांचक पूरी लव स्टोरी।
रायबरेली निवासी नीति बेदी वर्ष 2019 से फ्रांस में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। वहीं, फ्रांस निवासी सिल्वा मार्टिन भी काम करते हैं।
28
आफिस आते-जाते सिल्वा मार्टिन और नीति बेदी के बीच प्यार हुआ। बात बढ़ी तो सिल्वा मार्टिन ने प्रमोज किया और बाद में शादी करने का प्रस्ताव दिया।
38
नीति के माता-पिता की इच्छा थी की उसकी बेटी रायबरेली से ही दूल्हन बनकर अपने घर जाए। ऐसे में नीती ने भी अपने प्यार और परिवार को पाने के लिए सिल्वा मार्टिन के सामने ये शर्त रखी।
48
सिल्वा मार्टिन ने भी अपने माता-पिता से बात की और उन्होंने ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद दोनों के परिवार वालो रायबरेली से ही शादी करने को तैयार हो गए।
58
हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से 4 फरवरी शादी की डेट रखी गई। निश्चित डेट पर सिल्वा मार्टिन फ्रांस से बारात लेकर रायबरेली पहुंचा।
68
शादी हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से कराई जानी शुरू हुई। इस दौरान शादी की रस्में होनी थी तो उससे ठीक पहले दूल्हे ने सात वचनों को समझा। इसके बाद सात फेरे भी लिए।
78
शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे को ट्रांसलेट करके एक-एक बातें समझाई।
88
खास ये कि दूल्हे के साथ उसके माता-पिता ने भी आचार्यों की ओर से बताए गए रीति के अनुसार पूरा किया।