दूसरे राज्यों में नौकरी करने वालों को सैलरी दिलाएगी योगी सरकार, शुरू की कवायद

Published : Apr 11, 2020, 08:55 AM ISTUpdated : Apr 11, 2020, 09:05 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को यूपी सरकार वेतन दिलाएगी। इसे लेकर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दूसरे राज्यों के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिसके मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रांतों में सेवारत मजदूरों व कर्मियों के वेतन व मजदूरी का नियोक्ता से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए संबंधित राज्य के अधिकारियों से समन्वय किया जाए। बता दें कि मुख्य सचिव ने यह निर्देश एक दिन पहले लोक भवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रांतों में फंसे लोगों की सहायता के लिए नामित नोडल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिए।

PREV
15
दूसरे राज्यों में नौकरी करने वालों को सैलरी दिलाएगी योगी सरकार, शुरू की कवायद
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत सभी नियोक्ताओं को अपने संस्थान व दुकान आदि में कार्यरत कर्मियों व मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान बिना किसी कटौती के करने के निर्देश दिए हैं। इनमें उद्योग, निजी कंपनी, कार्यालय, व्यावसायिक संस्थान, दुकान आदि आते हैं। (फाइल फोटो)
25
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दूसरे प्रांतों में फंसे लोगों की खाने-पीने आदि की समस्याओं का संबंधित प्रदेश के अधिकारियों से संवाद कर समाधान कराया जाए, ताकि लॉकडाउन खुलने की स्थिति में भगदड़ न हो। (फाइल फोटो)
35
मुख्य सचिव ने कहा कि जहां से लगातार शिकायतें आ रहीं हैं, वहां के मुख्य सचिव को शिकायतें उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही हो सके। (फाइल फोटो)
45
मुख्य सचिव ने दूसरे राज्यों को यूपी में उनके प्रदेश के निवासियों की संख्या तथा उनके प्रदेश में यूपी के निवासियों की संख्या भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। (फाइल फोटो)
55
मुख्य सचिव ने नोडल अधिकारियों को अन्य प्रदेशों के अधिकारियों से बात कर यूपी की तरह कम्युनिटी किचन व शेल्टर होम की सूचना ऑनलाइन कराने का आग्रह करने का निर्देश दिया। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार मीटिंग कर व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories