लव जिहाद: नाम बदलकर किराए से रह रहा था युवक, मकान मालिक की बेटी से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Published : Sep 08, 2020, 04:13 PM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 07:46 PM IST

कानपुर(Uttar Pradesh).  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। शालिनी यादव उर्फ़ फिजा और फैसल की शादी का मामला अभी जांच के दायरे में ही है लेकिन इसी बीच लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है, जहां एक मुस्लिम युवक अपनी पहचान छुपा कर एक मकान में किरायेदार के तौर पर रह  रहा था। जिस मकान में वह किराए पर रह रहा था वहां मकान मालिक की बेटी को बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली। जिसके बाद 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

PREV
15
लव जिहाद: नाम बदलकर किराए से रह रहा था युवक, मकान मालिक की बेटी से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

पहले वह घरवालों से वह लड़की से शादी करने की बात करता रहा। बाद में पता चला कि लड़का मुस्लिम है तो परिजनों को उनके साथ हुए धोखे का पता चला। उन्होंने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो उसके पास से दो आईडी कार्ड बरामद हुए। जिसमें एक में उसका नाम आर्यन मल्होत्रा था तो वहीं दूसरे में फतेह खान है।

25

जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीड़िता के परिजनों ने लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
 

35

वहीं कानपुर के ही शालिनी यादव उर्फ़ फिजा और फैसल की शादी के बाद कानपुर में सामने आए कथित लव जिहाद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। उत्‍तर प्रदेश के लव जिहाद के इस चर्चित मामले में एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

45

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, इस मामले में शुत्र देशों से भी फंडिंग किए जाने की संभावना है। इसी वजह से एसआईटी इस मामले में पीएफआई और सिमी कनेक्‍शन की जांच करेगी।
 

55

शालिनी यादव और फैसल की शादी के बाद कानपुर में सामने आए कथित लव जिहाद के मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कॉलोनी का है, जहां रहने वाले एक डाक कर्मचारी की बड़ी बेटी से मोसीन खान समीर बन कर बात करता था। आरोप है कि इसके बाद उसने डाककर्मी की बेटी को बहलाफुसला कर निकाह कर लिया। यही नहीं, उनकी छोटी बेटी की भी अपने दोस्त आमिर के साथ दोस्ती करवा दी। हालांकि लड़के के दूसरे धर्म ताल्‍लुक होने की जानकारी मिलने पर डाककर्मी की छोटी बेटी इनके जाल में फंसने से बच गई।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories