इंडियन आर्मी से ट्रेनिंग लेते हैं अमेरिका-रूस के सैनिक, सेना की ये 10 खूबियां बनाती है इसे खास

हटके डेस्क: 15 जनवरी को भारतीय आर्मी दिवस है। पूरी दुनिया में भारतीय सेना की पहचान मजबूत सैनिकों की फ़ौज के तौर पर होती है। भारत में देशप्रेम की भावना लोगों के दिल में बिना किसी डर और भय के ही भरा होता है। अधिकतर भारतीय का सपना होता है इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना। देश के सैनिकों पर हर भारतीय को गर्व है। आज हम आपको भारतीय सेना की कुछ ऐसी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर इनका सम्मान और अधिक बढ़ जाएगा।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2020 6:07 AM IST / Updated: Jan 15 2020, 02:40 PM IST

110
इंडियन आर्मी से ट्रेनिंग लेते हैं अमेरिका-रूस के सैनिक, सेना की ये 10 खूबियां बनाती है इसे खास
भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी स्वैक्षिक सेना है। संविधान में अनिवार्य सैनिक सेवा की व्यवस्था होने के बावजूद सरकार को कभी भी बलपूर्वक लोगों को सेना में शामिल होने को नहीं कहना पड़ा। देश के लाखों-हजारों युवा अपनी मर्जी से सेना में शामिल होते हैं।
210
सियाचीन में जहां जीवन बेहद कठिन है, वहां भी सालभर भारतीय सेना दुश्मनों से देश को बचाने के लिए जुटी रहती है। यहां कई सैनिकों की मौत मौसम के कारण हो जाती है।
310
इतनी मुश्किल परिस्थिति में भी देश की हिफाजत करने वाले भारतीय सैनिकों से विदेशी आर्मी भी बेहद प्रभावित है। अमेरिकी सेना ने अपने जवानों को अफगानिस्तान भेजने से पहले उन्हें भारतीय सेना से ट्रेनिंग दिलवाई थी। इतना ही नहीं, इंग्लैंड और रूस भी इंडियन आर्मी से अपने जवानों को प्रशिक्षित करवाते हैं।
410
भारत उन तीन देशों में शामिल है, जिनके पास आज भी अश्वारोही सेना है। यानी आज भी भारत के पास घोड़ों की सेना है। साथ ही भारत की ये अश्वारोही सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना भी है।
510
भारत की अग्नि और पृथ्वी मिसाइल अपनी सटीकता के कारण विश्व में जाना जाता है। अग्नि और पृथ्वी मिसाइल परमाणु क्षमता वाले बैलेस्टिक मिसाइल हैं।
610
भारतीय सेना कम संसाधनों में बेहतरीन काम करने में सक्षम है। सेना के जवान जिन हैंडग्रेनेड से दुश्मनों के छक्के छुड़ाती है, उसमें पहाड़ी मिर्ची का इस्तेमाल होता है।
710
भारतीय सेना के जवानों ने देश में चल रहे स्वच्छता अभियान को एवरेस्ट तक भी पहुंचाया।
810
भारत में बने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में ना सिर्फ भारत के जवानों को, बल्कि 28 देशों के जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है।
910
अभी भारतीय सेना को स्वदेशी तकनीक में काफी कुछ देखना बाकी है। इसने अभी तक रूस के साथ मिलकर ब्रह्मोस का निर्माण किया। इस सुपरसोनिक मिसाइल की रफ़्तार ध्वनि से भी सात गुना तेज है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्को को मिलाकर रखा गया है।
1010
भारतीय सेना के नाम दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर पुल बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस ब्रिज का नाम बेली ब्रिज है। जो हिमालय की चोटी पर 18 हजार 179 फीट पर बना है। 98 फीट लंबा यह ब्रिज द्रास और सुरू नदी के बीच बनाया गया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos