दुनिया के कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिन पर आपको एकबारगी यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच है। किसी देश में कानून है कि वाइफ का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा हो सकती है तो कहीं शरीर का वजन एक सीमा से ज्यादा होना गैरकानूनी है। जानते हैं, दुनिया के 10 अजीबोगरीब कानूनों के बारे में।
अमेरिका के समोआ द्वीप में पत्नी का जन्मदिन भूलना बड़ा अपराध माना गया है। अगर कोई अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो उसे इसके लिए जेल की सजा भी हो सकती है।
210
टर्की में भी एक अजीबोगरीब कानून है। वहां 80 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति का पायलट बनना गैरकानूनी है।
310
सूमो रेशलिंग के लिए मशहूर जापान में मोटा होना गैरकानूनी माना गया है। 'मेटाबो लॉ' के अनुसार जापान में 40 साल और उससे ऊपर के हर पुरुष की कमर का माप 32 इंच और महिला की कमर का माप 36 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
410
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में एक अजीब ही कानून प्रचलित है। वहां बल्ब सिर्फ प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन ही बदल सकता है। अगर आपके घर का बल्ब फ्यूज हो गया हो, तो उसे बदलने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।
510
अमेरिका के न्यूयॉर्क में किसी बिल्डिंग की छत से कूदने पर मौत की सजा दी जा सकती है।
610
ब्रिटेन में कानून है कि आपका पालतू जानवर रॉयल हाउस के पालतू जानवर के साथ मेटिंग नहीं कर सकता।
710
फ्रांस में किसी मृतक से विवाह करना गैरकानूनी नहीं है। लेकिन अगर आप खुदा को प्यारी हो चुकी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहते हैं तो आपको इसका प्रमाण देना होगा कि जब वह जीवित थी, तब आप उससे प्यार करते थे।
810
स्विट्जरलैंड में 10 बजे रात के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। इसके पीछे सरकार की यह सोच है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है।
910
अमेरिका के ओकलाहोमा स्टेट में कोई डंकी 7 बजे शाम के बाद बाथटब में नहीं रह सकता। यह कानून के खिलाफ है।
1010
कनाडा के एक कानून के अनुसार, रेडियो पर बजने वाले हर 5 गीतों में से एक जरूर किसी कनाडियन द्वारा गाया हुआ होना चाहिए। जस्टिन बीबर के फैन्स के लिए यह एक अच्छी बात है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News