आतंकवाद और खून-खराबे से कोसो दूर है ये मुस्लिम देश, माना जाता है दुनिया में सबसे सुरक्षित
ओमान: आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। काबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था और तब से वह राज कर रहे थे। वह कुछ समय से बीमार थे और माना जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे। इस बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ओमान देश से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
ओमान देश में 75 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है। जहां दुनिया के कई इस्लामिक देशों में आतंकवाद तेजी से पैर फैला रहा है, वहीं ओमान एक ऐसा देश है, जहां अपराध ना के बराबर मौजूद है। शायद यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है।
ओमान में शरिया कानून माना झाता है। ऐसे में यहां हर अपराध के लिए सख्त कानून बने हैं। इस कारण अपराधी यहां अपराध करने से पहले काफी सतर्क रहते हैं।
ओमान में हर इमारत सफ़ेद रंग की है। अगर कोई ईमारत को दूसरे रंग से पेंट करना चाहता है तो इसके लिए उसे पहले से इजाजत लेनी पड़ती है।
ओमान को दुनिया के सबसे बड़े जहाज निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।
इस देश में ओमानी लोगों के अलावा भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के लोग भी रहते हैं।
इस देश में शराब खरीदने के लिए लइसेंस की जरुरत होती है। साथ ही कोई भी इंसान अपनी सैलरी का 10 प्रतिशत ही शराब पर खर्च कर सकता है।
1970 तक इस देश में एक भी होटल नहीं थे। लेकिन आज यहां पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है।
माउंटेन ड्यू को यहां बेहद चाव से पीया जाता है।
इस देश में रमजान को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।
देश में हर चौक-चौराहे पर लिखे निर्देश अंग्रेजी और अरबी में लिखे होते हैं।