इस देश में एडल्ट फिल्म देखने पर सजा-ए-मौत, तानाशाह के राज में नर्क है लोगों की जिंदगी
नॉर्थ कोरिया: हाल ही में इस देश से एक खबर सामने आई, जहां एक महिला को पुलिस ने पकड़ा क्योंकि उसने अपने जलते घर से अपने बच्चों को तो बचाया लेकिन देश के नेताओं की तस्वीर नहीं बचा पाई। इस कारन उसे ट्रायल के लिए बंदी बना लिया गया। बात अगर नॉर्थ कोरिया की करें, तो तानाशाह किम जोंग ने इस देश में बेहद कड़े नियम बना रखे हैं। अगर इन नियमों को नहीं माना जाता है, तो लोगों को बेहद सख्त सजा दी जाती है। आज हम आपको इस रहस्यमय देश के 10 अजीबोगरीब बातें बताने जा रहे हैं।
Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2020 7:59 AM IST / Updated: Jan 13 2020, 12:21 PM IST
इस देश में एडल्ट फिल्में देखने पर बैन है। ऐसी हर वेबसाइट पर बैन लगा है। इसके बावजूद अगर कोई ऐसा करता पकड़ा जाता है, तो उसे मौत की सजा सुनाई जाती है।
इस देश में सिर्फ तीन ही टीवी चैनल हैं। सभी को इन्हें ही देखना अनिवार्य है।
इस देश से इंटरनेशनल कॉल लगाना भी गैरकानूनी है।
बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के बाद यहां पेरेंट्स उन्हें किताबों से लेकर बेंच और कुर्सियां भी देते हैं।
इस देश की राजधानी प्योंगयेंग में सिर्फ गिने-चुने लोग ही रह सकते हैं। देश की राजधानी में रहने के लिए लोगों को सरकार से इजाजत लेनी पड़ती है।
इस देश में महिला और पुरुष दोनों के लिए कुछ ख़ास हेयरस्टाइल दिए गए हैं। उसके अलावा दोनों कोई और स्टाइल नहीं रख सकते।
यहां अगर कोई एक इंसान अपराध करता है। तो उसकी अगली तीन पुश्तों को इसका भुगतान करना पड़ता है। यानी तीन जेनरेशन को उस गलती के लिए सजा दी जाती है।
देश के अंदर आए किसी भी शख्स को यहां के भिखारियों की और ऐसी कोई भी तस्वीर खींचने की इजाजत नहीं है, जिससे दुनिया में इस देश की नेगेटिव छवि जाए।
देश में इंटरनेट का इस्तेमाल भी बेहद गिने-चुने लोग कर सकते हैं। हर किसी को इंटरनेट एक्सेस नहीं दी गई है।