हटके डेस्क: इस साल जनवरी में रूस के एक टीवी चैनल ने दुनिया में सनसनी फैला दी थी, जब उसके एक एपिसोड में 13 साल की बच्ची ने खुलासा किया था कि वो अपने 10 साल के प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली है। अब जाकर 13 साल की दरया ने बेटी को जन्म दिया है। उसकी डिलीवरी काफी नाजुक रही। लेकिन आखिरकार उसने एक बेटी को जन्म दिया। हाल ही में दरया अपने प्रेमी 10 साल के इवान के साथ अस्पताल से घर जाते हुए दिखी। इस पूरे दौरान इवान दरया और अपनी बेटी से चिपके दिखा। दरया ने खुद इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।
रशियन स्कूलगर्ल जिसने दावा किया था कि 10 साल का एक बच्चा उसके होने वाले बच्चे का पिता है अब अपनी बेटी के साथ अस्पताल से घर जा चुकी है। उसने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।
210
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दरया तब मशहूर हुई थी जब उसने खुलासा किया था कि वो 13 साल की उम्र में मां बनने वाली है। साथ ही होने वाले बच्चे का पिता उसका 10 साल का दोस्त है।
310
13 की दरया ने क्रास्नोयार्स्क में स्थित क्लिनिक में अपनी बेटी एमेलिया को जन्म दिया। ये डिलीवरी काफी नाजुक रही। लेकिन आखिरकार डॉक्टर्स ने बच्चे और दरया को बचा दिया।
410
क्लिनिक से घर जाने के दौरान की तस्वीरें दरया ने अपने 4 लाख फॉलोवर्स के साथ शेयर की। इस दौरान दरया ने बताया कि बच्चे को जन्म देने का पल काफी मुश्किल था।
510
उसने सोशल मीडिया पर अस्पताल के अंदर की भी फोटोज शेयर की। इवान ने डॉक्टर्स से डिलीवरी के वक्त वहां मौजूद रहने की बात कही थी। लेकिन इवान को डॉक्टर्स ने इसकी इजाजत नहीं दी।
610
बच्चे को जन्म देने के बाद अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर दरया ने शेयर की। दरया ने टीवी पर खुलासा किया था कि वो 10 साल के अपने दोस्त के साथ सोने के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी।
710
हालांकि, बाद में उसने खुलासा किया था कि इवान नहीं, बल्कि एक 16 साल का लड़का उसके बच्चे का पिता है। इस शख्स ने उसका रेप किया था।
810
अब बेटी के जन्म के बाद पुलिस उसके डीएनए के साथ टेस्ट कर रेपिस्ट को सजा दिलवाएगी। इस बात को लेकर दरया ने सफाई दी कि वो रेप की घटना से काफी एम्बैरेश थी। इसलिए उसने इवान का नाम दिया।
910
बच्चे के जन्म से पहले से ही दरया ने अपने फॉलोवर्स को पूरी प्रेग्नेंसी की कहानी बताई। उसने कहा था कि इवान उसके साथ नहीं रहता लेकिन कई बार वो रात को उसके साथ रुक जाता है।
1010
साथ ही दरया ने बताया कि वो इवान पर बच्चे की जिम्मेदारी नहीं डालेगी। जब तक इवान 16 का नहीं हो जाएगा तब तक दोनों अलग रहेंगे। अगर तब तक दोनों का रिश्ता रहा तो ठीक है वरना दरया अपनी बेटी को अकेले ही पालेगी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News