11 साल के बेटे के लिए मां को गंजी की जगह खरीदनी पड़ रही है ब्रा, अचानक ही लड़के से लड़की में बदलने लगा बेटा

हटके डेस्क: मां के लिए उसके बच्चे सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होते हैं। बच्चों को थोड़ी सी परेशानी में देख मां परेशान हो उठती है। सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां ही मां को रातभर जगाने के लिए काफी होती है। ऐसे में जरा आप उस मां के बारे में सोचिये, जिसका बेटा 11 साल की उम्र में अचानक हार्मोन्स में बदलाव होने के कारण लड़की बनने लगा हो। सोशल मीडिया पर यूके की रहने वाली एक महिला ने अपने 11 साल के बेटे की तस्वीरें शेयर की। महिला का बेटा अचानक ही लड़की में बदलने लगा। उसके ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगा और अब वो शर्म की वजह से बाहर नहीं निकलता। महिला के पास अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में उसने लोगों से मदद मांगी है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2020 11:39 AM IST

19
11 साल के बेटे के लिए मां को गंजी की जगह खरीदनी पड़ रही है ब्रा, अचानक ही लड़के से लड़की में बदलने लगा बेटा


मामला यूके से सामने आया है। यहां रहने वाली 37 साल की सोफी टोनसेंड के बेटे की उम्र 11 साल है। रिस अपनी मां का इकलौता बेटा है। सोफी की रिस के अलावा एक बेटी भी है। रिस जब 8 साल का था, तब तक कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन अचानक उसकी बॉडी में बदलाव आने लगे। 

29

8 साल के रिस के निपल्स के पास सोफी को कुछ निशान नजर आए। सोफी ने उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाया। लेकिन डॉक्टर्स ने तब सोफी से किसी परेशानी की बात नहीं की। लेकिन धीरे-धीरे रिस के बॉडी पार्ट्स बढ़ने लगे। 
 

39

11 का होते हुए जब रिस को प्यूबर्टी हिट कर रही थी, तब उसके स्तनों का साइज लड़की की तरह बढ़ने लगा। जब ये काफी ज्यादा हो गया तब वापस से सोफी रिस को डॉक्टर के पास ले गई। उस समय रिस की बीमारी पकड़ में आई। 
 

49

डॉक्टर्स ने सोफी को बताया कि रिस Gynecomastia नाम की बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी का शिकार दुनिया के 70 प्रतिशत लड़के होते हैं।

59

Gynecomastia मे लड़कों की छाती में सूजन आ जाती है। वैसे इससे जान को कोई खतरा नहीं होता लेकिन इसे ठीक करने के लिए मस्टेक्टॉमी नाम की एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जो थोड़ा महंगा होता है। 

69

सोफी ने अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से मदद मांगी है। उसने लिखा कि बीमारी के कारण रिस कही बाहर नहीं जाता। उसे इलाज के लिए 5 लाख रुपयों की जरुरत है।  
 

79

सोफी ने लोगों के साथ अपने बेटे की हालत शेयर की। उसने बताया कि पहले उसका बेटा फुटबॉल खेलने जाता था। लेकिन अब वो घर से बाहर नहीं निकलता। उसके ब्रेस्ट का साइज बढ़ता ही जा रहा है। 

89

साइज की वजह से वो दौड़ नहीं पाता। सपोर्ट के लिए वो बेटे को ब्रा पहना रही है। लेकिन इनसब से उसका कॉन्फिडेंस काफी गिर गया है। 

99

बूब्स वाले लड़के के नाम से स्कूल में मशहूर होने रिस ने बाहर निकलना छोड़ दिया। अब लोग रिस की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने फंड जमा करना शुरू किया है। उम्मीद है कि जल्द रिस की सर्जरी हो जाएगी और वो नॉर्मल जिंदगी जी पाएगा।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos