घर के पीछे कुएं में कुछ यूं अटकी मोटे शख्स की तोंद , 12 लोग भी मिलकर रस्सी से नहीं खींच पाए बाहर

Published : Aug 12, 2020, 02:09 PM ISTUpdated : Aug 12, 2020, 04:31 PM IST

हटके डेस्क: मोटापे को सौ बीमारियों की वजह कहा जाता है। मोटापे के कारण इंसान को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती है। अब चीन के इस शख्स का ही उदाहरण देख लीजिये। ये महाशय अपने घर के पीछे सूखे कुएं को भरने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उसे क्या पता था कि अगले ही पल वो खुद कुएं में ऐसा फंसेगा कि निकल ही नहीं पाएगा। शख्स अपने मोटापे के कारण कुएं के ऊपर अटक गया। इसके बाद उसकी जान बचाने के लिए पूरी फ़ायर ब्रिगेड की टीम आई, जो रस्सी से उसे खींचते हुए  निकालने की कोशिश करने लगी। लेकिन सारी कोशिश बर्बाद साबित हुई। 125 किलो का ये आदमी टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद काफी दिमाग लगाकर इसका रेस्क्यू ऑपरेशन करवाया गया। देखिये कैसे टीम ने पसीना बहाकर इसे बाहर निकाला.... 

PREV
16
घर के पीछे कुएं में कुछ यूं अटकी मोटे शख्स की तोंद , 12 लोग भी मिलकर रस्सी से नहीं खींच पाए बाहर

मामला चीन से सामने आया जहां एक शख्स अपने घर के पीछे बने सूखे कुएं में गिर गया। इसके बाद शख्स ने जब बाहर निकलने की कोशिश की तो कुएं के ऊपर आकर अटक गया। 

26

125 किलो जे उस शख्स की पहचान लिउ के नाम से हुई। वो अपने घर के पीछे सूखे कुएं को सील करने की कोशिश कर रहा था। उसी समय हादसा हो गया और वो खुद कुएं में अटक गया।  

36

28 साल के लिउ को निकालने के लिए 12 लोगों की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने रस्सी लगाकर लिउ को खींचा लेकिन नाकामयाब हुए। वो बहुत बुरे तरीके से अंदर फंस गया था।  

46

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक़, लुओयांग फायर ब्रिगेड ने जब लिउ को कुएं में देखा तो उसका आधा शरीर कुएं के अंदर और आधा बाहर था। उसने कपडे नहीं पहन रखे थे। हाथों को क्रॉस कर वो खुद को बचाने का वेट कर रहा था। 

56

हादसा तब हुआ जब लिउ इस कुएं को लकड़ी और कचरे से भरने की कोशिश कर रहा था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वो धड़ाम से कुएं में जा गिरा। 
 

66

आखिरकार 12 लोगों की टीम और अन्य गांववालों ने लिउ के आसपास के कुएं के हिस्से को थोड़ा-थोड़ा कर तोड़ा। जब छेद थोड़ा और बड़ा हुआ तो उन्होंने लिउ को रस्सी से अच्छे से बांधा और फिर बाहर खींच लिया। इसकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। 

Recommended Stories