Published : Aug 12, 2020, 11:19 AM ISTUpdated : Aug 12, 2020, 01:14 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया को साल 2020 की शुरुआत में रूस से एक ऐसी खबर मिली, जिसे सुनकर डॉक्टर्स और दुनिया हैरान रह गए थे। उस समय 13 साल की एक लड़की ने दावा किया था कि वो प्रेग्नेंट है। वो भी लाइव टीवी पर। सबसे हैरत की बात तो ये थी कि उसने इस बच्चे का पिता अपने 10 साल के एक दोस्त को बताया था। दोनों अपने पेरेंट्स के साथ इस हिस्सा बने थे। इस खबर के बाद डॉक्टर्स में बहस छिड़ गई कि आखिर 10 साल का लड़का पिता कैसे बन सकता है? लेकिन इस खबर के बाद रूस क दरया सुदनिशनिकोवा और उसके 10 साल के प्रेमी इवान, जिसकी उम्र अब 11 है की चर्चा होनी होनी शुरू हो गई। दरया अब कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती है। डॉक्टर्स ने कहा है कि उसकी प्री-मैच्योर डिलीवरी होगी। लेकिन अब जब डिलीवरी का समय नजदीक है तो इस नन्ही मां को नयी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कोई भी अस्पताल दरया की डिलीवरी करवाने को तैयार नहीं हो रहा। जब उसने अपनी समस्या सोशल मीडिया पर शेयर की तब जाकर कहीं एक अस्पताल इसके लिए तैयार हुआ।
14 साल की दरया अब कभी भी अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। दरया अब कोई ऐसी-वैसी बच्ची नहीं रही बल्कि इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। उसके बच्चे का पति भी मशहूर हो चुका है।
210
लेकिन जैसे ही दरया की डिलीवरी डेट नजदीक आने लगी, उसकी चिंता बढ़ गई। दरअसल, कोई भी अस्पताल उसकी डिलीवरी को तैयार नहीं हो रहा था। दरया की प्रेग्नेंसी वैसे ही कई उतार-चढ़ाव से भरी हुई रही है।
310
दरया ने इंटरनेट पर लोगों के साथ अपनी परेशानी शेयर करते हुए बताया कि पहले दो अस्पतालों ने उसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद अब क्रास्नोयार्स्क में स्थित एक क्लिनिक ने उसकी डिलीवरी करवाने का फैसला किया है।
410
अपने होने वाले बच्चे की जानकारी देते हुए दरया ने कहा कि उसका बच्चा स्वस्थ है। डॉक्टर्स को उम्मीद है कि वो नॉर्मल डिलीवरी से पैदा होगा। हालाँकि, अस्पताल ने प्रिकॉशन के लिए सर्जरी की परमिशन भी ली है।
510
दरया ने बताया कि जैसे-जैसे उसकी डेट नजदीक आ रही है, उसका डर बढ़ता जा रहा है। उसने ये भी बताया कि वो अपने बच्चे को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है। ऐसे में उसने एक्सपर्ट डॉक्टर्स से ही अपनी डिलीवरी का फैसला किया है ना कि इंटर्न्स से।
610
हालांकि, इस डिलीवरी से इवान को थोड़ी निराशा हुई है। वो डिलीवरी के वक्त अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है। लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक़ इसके लिए वो काफी छोटा है। ऐसे में उसे ऑपरेशन थियेटर में रहने की इजाजत नहीं है।
710
दरया ने बताया कि इवान उसके साथ नहीं रहता। कभी-कभी वो उसके घर रात को रुक जाता है। दोनों ने फैसला किया है कि 16 की उम्र के बाद इवान अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। अगर तब तक दोनों का रिश्ता टिका तो।
810
बता दें कि प्रेग्नेंट होने के काफी समय बाद दरया ने खुलासा किया था कि ये इवान का बच्चा नहीं है। उसके साथ किसी ने रेप किया था, जिस कारण वो प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन इवान ने इस बच्चे को अपना लिया।
910
वो काफी अच्छे से दरया का ध्यान रखता है। और आने वाले समय में अपने बच्चे की जिम्मेदारी निभाने को भी तैयार है। इवान और दरया अब कभी भी पेरेंट्स बनने वाले हैं।
1010
दरया ने हाल ही में अपने इंस्टा पेज पर एक लोरी अपलोड की थी। दरया के इंस्टा पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यहां वो अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव लोगों के साथ साझा करती है।