बाथरूम साफ़ करने को बाजार से ब्लीचिंग पाउडर ले आई महिला, फ्लोर पर छिड़कते ही 10 सेकंड में हुआ खौफनाक हादसा

Published : Aug 12, 2020, 10:29 AM ISTUpdated : Aug 12, 2020, 12:25 PM IST

हटके डेस्क: हादसे कभी भी किसी के साथ भी हो सकते हैं। कोई नहीं जानता कि अगले पल उसके साथ ऐसा क्या हो जाए कि उसकी जान पर बन आए? अब लंदन में रहने वाली इस महिला को क्या पता था कि अपने घर के  बाथरूम को साफ़ करने के लिए वो जिस ब्लीच को खरीद रही है, उसकी वजह से उसकी जान चली जाएगी। महिला की मौत के बाद उसकी मां ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी बेटी द्वारा की गई गलती को ना दोहराने की अपील की है। 34 साल की इस महिला की मौत 10 सेकंड में फ्लोर पर गिरकर हो गई। आइये आपको बताते हैं वो पूरा मामला जिसने देखते ही देखते इस महिला की जान ले ली... 

PREV
17
बाथरूम साफ़ करने को बाजार से ब्लीचिंग पाउडर ले आई महिला, फ्लोर पर छिड़कते ही 10 सेकंड में हुआ खौफनाक हादसा

सोशल मीडिया पर लंदन की रहने वाली जूली फेलॉन ने अपनी बेटी के साथ हुए हादसे को  लोगों के साथ शेयर किया। उसने बताया कि कैसे मात्र 10 सेकंड के अंदर उसने अपनी बेटी को खो दिया। 

27

महिला की पहचान 34 साल की केलिए सीमौर के रूप में हुई। वो होनी मां के साथ उसके घर में रहती थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ ही रह रहे थे। 

37

इस बीच घर का राशन लेने केलिए सुपरमार्केट गई। वहां से बाथरूम साफ करने के लिए वो ब्लीचिंग पाउडर ले आई। घर आने के बाद अगली सुबह उसने बाथरूम साफ़ करना शुरू किया।  

47

केलिए ने ब्लीचिंग पाउडर को निकाला और फ्लोर पर उसका छिड़काव किया। केलिए से गलती ये हो गई कि उसने पहले से घर में बचे फिनाइल हो ब्लीचिंग पाउडर में मिला दिया।  

57

इससे उसमे रिएक्शन हो गया और धुआं उठने लगा। ये धुआं केलिए के बॉडी में जैसे ही गया वो वहीं बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

67

डॉक्टर्स के मुताबिक़, ब्लीच के साथ फिनाइल मिलाने से गैस बन गया था। ये गैस जैसे ही केलिए की बॉडी में गई, उसे अस्थमा अटैक पड़ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

77

केलिए की मां जुली ने कहा कि उसे तो अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी बेटी अब उसके बीच नहीं है। साथ ही उसने अन्य लोगों से भी ऐसी गलती ना करने की अपील की है।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories