1 साल में प्लास्टिक की गुड़िया में बदल गई बच्ची, 3 सौ सर्जरी करवाने में उड़ा डाले 1 करोड़ रुपए

हटके डेस्क: बचपन मासूमियत से भरा होता है। पहले के जमाने में बच्चे खिलौने के लिए जिद करते थे। लड़कियां बार्बी सेट की डिमांड करती थी। लेकिन समय के साथ बच्चों की डिमांड और जरूरतें बदलती गई। अब बच्चे डिजिटल हो चुके हैं। उनकी चाहतें और डिमांड्स बदल गए हैं। अब बच्चे खिलौने की डिमांड नहीं, खिलौनों की तरह दिखना ही चाहते हैं। इसी का उदाहरण है चीन में रहने वाली 14 साल की ज़होउ चु-ना। इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मात्र 13 साल की उम्र में पहली बार सर्जरी करवाई थी। इसके बाद एक साल के अंदर उसने तीन सौ से ज्यादा बार ऑपरेशन करवाया। ज़होउ के मुताबिक, इन सर्जरीज से उसके अंदर कॉन्फिडेंस बढ़ा है। सबसे बड़ी बात कि एक साल में अपने लुक को बदलने के लिए उसने एक करोड़ से अधिक पैसे खर्च कर दिए हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2020 6:37 AM IST

19
1 साल में प्लास्टिक की गुड़िया में बदल गई बच्ची, 3 सौ सर्जरी करवाने में उड़ा डाले 1 करोड़ रुपए

सोशल मीडिया पर एक टीनएज इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि गुड़िया जैसी दिखने के लिए उसने अभी तक तीन सौ से अधिक बार सर्जरी करवाई है। उसने पिछले साल पहली बारे ऑपरेशन करवाया था। 

29

चीन के शंघाई में रहने वाली 14 साल की ज़होउ चु-ना के चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर तीन लाख पांच हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। इनके साथ वो अपनी सर्जरी की सारी अपडेट्स शेयर करती रहती है।  

39

इस व्लॉगर को लिटिल जेड नाना के नाम से भी जाना जाता है। इसने हाल ही में अपने फॉलोवर्स को बताया कि इसने अब तक तीन सौ से ज्यादा सर्जरी करवाई है, जिसमें से ज्यादातर इसकी आंखों के थे। 

49

टिकटॉक के चीनी वर्जन Douyin पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उसने खुलासा किया कि मात्र एक साल में उसने सर्जरी पर एक करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किये हैं। साथ ही उसने कहा कि भले ही उसकी उम्र कम है लेकिन उसे सर्जरीज के बारे में काफी जानकारी है। 

59

अभी तक नाना ने 6 बार अपनी आंखों की सर्जरी करवाई है। ये आईलिड से जुड़ी सर्जरीज थी। इसके अलावा होंठों की, दो बार चेहरे की, दो बार जांघ की और एक बार पूरे चेहरे को छोटा करवाने की सर्जरी भी करवा चुकी है। 
 

69

उसने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी के बाद की भी कई तस्वीरें शेयर की। इसमें बच्ची के आंखों के किनारे घाव के निशान भी देखने को मिले। उसने अपने फैंस को कहा कि एक साल में उसने अपना चेहरा पूरी तरह बदल दिया है। 

79

इन सर्जरीज के बाद अब उसका कॉन्फिडेंस हाई हो गया है। वो खुद को पहले से ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक  मानने लगी है। नाना ने ये भी बताया कि सर्जरीज के कारण वो स्कूल भी नहीं जा पाई। 
 

89

नाना सोशल मीडिया पर अपनी अनफिल्टर्ड तस्वीरें भी शेयर करती है। उसके मुताबिक, पहले की ये तस्वीरें उसे काफी कुछ सिखाती है। उसे अहसास कराती है कि जिंदगी में कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं है।  
 

99

स्कूल जाने की जगह नाना ऑनलाइन पैसे कमाती है। उसने कई शोज में हिस्सा लिया है और अभी भी कई शोज के ऑफर उसे आते हैं। अपनी लाइफ से नाना बेहद खुश है। उसे इतनी सर्जरीज करवाने का कोई पछतावा नहीं है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos