घर के कमरे में अकेले मां बनी 14 साल की बच्ची, फिर फ्रीजर से इस हाल में निकाला गया आइसक्रीम सा ठंडा बच्चा

हटके डेस्क: छोटी उम्र में बच्चों को ख़ास समझ  नहीं होती। इस कारण पेरेंट्स उनके ऊपर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन बच्चों के साथ की गई एक लापरवाही भी पेरेंट्स को काफी महंगी पड़ जाती है। रूस में एक पेरेंट्स को अपनी गर्भवती 14 साल की बेटी का बेबी बंप 9 महीने तक नजर ही नहीं आया। बच्ची अपने पेरेंट्स के साथ ही रह रही थी। लेकिन उन्हें भनक भी नहीं लगी कि उनकी बेटी प्रेग्नेंट है। इसके बाद बच्ची ने अकेले ही घर में कमरे में बंद होकर बच्चे को जन्म दिया। लेकिन हाथ में बच्चे को पकड़ वो काफी डर गई। जिसके बाद उसने बच्चे को घर के फ्रीजर में जमा दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2020 10:02 AM IST

18
घर के कमरे में अकेले मां बनी 14 साल की बच्ची, फिर फ्रीजर से इस हाल में निकाला गया आइसक्रीम सा ठंडा बच्चा

दिल को दहला देने वाला ये मामला रूस से सामने आया है। यहां एक 14 साल की बच्ची ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे घर के फ्रीजर में डालकर जमा दिया। मामले के सामने आने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

28

बच्ची की पहचान 14 साल की अनस्तास्या के रूप में हुई। ये बच्ची अपने पूर्व प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली थी। जब लड़के को इसकी जानकारी हुई, तो उसने बच्ची से ब्रेकअप कर लिया। 

38

इतनी कम उम्र में प्रेग्नेंट होने की बात जान अनस्तास्या डर गई थी। उसने अपने पेरेंट्स को इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। पूरे लॉकडाउन वो अपने घरवालों के साथ ही रही लेकिन किसी की नजर उसकी प्रेग्नेंसी पर नहीं गई।  

48

घर पर ही बच्ची ने रात को कमरे में अकेले इस बच्चे को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद वो काफी डर गई। अनस्तास्या ने अपने नवजात बच्चे को घर के फ्रीजर में डालकर छिपा दिया। लेकिन उसकी मां ने अनस्तास्या को रात को कराहते सुन लिया था। 

58

मां अपनी बेटी को लेकर अगले दिन अस्पताल गई, जहां डॉक्टर्स ने पाया कि उसे हैवी ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टर्स को शक हुआ। उन्होंने अनस्तास्या से पूछताछ की जिसके बाद  कि एक रात पहले उसने बच्चे को जन्म दिया था।  

68

जब बच्चे के बारे में उससे पूछा गया तो उसने कन्फेस किया कि उसने डर से बच्चे को घर के फ्रीजर  था। जब तक मेडिक्स वहां पहुंचते बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चा फ्रीजर में जमा हुआ मिला। 

78

अनस्तास्या की कंडीशन काफी सीरियस है, जिस वजह से वो अस्पताल में ही एडमिट है। बताया गया कि इस बच्चे का पिता उसका 16 साल का क्लासमेट था। दोनों का अफेयर था लेकिन कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। 
 

88

अनस्तास्या के पड़ोसी ने बताया कि एक बार उसकी नजर बच्ची पर पड़ी थी। तब उसने उसकी माँ से पूछा था कि क्या अनस्तास्या प्रेग्नेंट है? लेकिन तब महिला ने इंकार कर दिया था। अनस्तास्या की मां अब तक शॉक में हैं कि उसकी बेटी ने बच्चे को अकेले जन्म दिया और फिर फ्रीजर में छिपा दिया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos