मास्क पहन लाशों का मेकअप करती है लड़की, कोरोना में अचानक बढ़ गई डिमांड, बोली- बॉडी को सजाने में मजा आता है

हटके डेस्क:  कोविड 19 की वजह से दुनिया में तबाही मची हुई है। इस जानलेवा वायरस का कोई इलाज नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से लोगों की मौत हो रही है। अभी तक इस वायरस ने दुनिया में करीब 2 लाख लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। कई देश लॉकडाउन हैं। इस बीच कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोग वायरस से बचाव के लिए घरों में बंद हैं। लेकिन इस बीच मलेशिया की 20 साल की सांग जिअ काफी चर्चा में है। सांग मॉर्चरी मेकअप आर्टिस्ट हैं। इस प्रोफेशन में लाशों के अंतिम संस्कार से पहले उसका मेकअप किया जाता है। ऐसे में कोविड 19 के कहर के बीच सांग की डिमांड बढ़ गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2020 9:17 AM IST

110
मास्क पहन लाशों का मेकअप करती है लड़की, कोरोना में अचानक बढ़ गई डिमांड, बोली- बॉडी को सजाने में मजा आता है

सांग अपने काम को काफी पसंद करती हैं। उन्हें इस प्रोफेशन में उनके स्कूल टाइम से ही इंट्रेस्ट आ गया था। 

210

स्कूल पासआउट होने के बाद ही सांग ने फ्यूनरल इंडस्ट्री ज्वाइन कर लिया था। वो काफी इंट्रेस्ट के साथ लाशों का मेकअप करती हैं। 

310

जब सांग 15 साल की थी, तब उन्होंने एक ताइवानी फिल्म देखी थी। उसमें एक कैरेक्टर यही काम करता था। 

410

उसी से इम्प्रेस होकर सांग भी यही करने लगी। सांग का बड़ा भाई भी फ्यूनरल इंडस्ट्री के सेल्स डिपार्टमेंट में है। इस कारण उसे एंट्री आसानी से मिल गई। 

510

सेकंड्री स्कूल में पढ़ाई के साथ ही सांग ने फ्यूनरल मार्केटिंग की पढ़ाई पार्ट टाइम की थी। ग्रेजुएट होते ही वो काम करने लगी। 

610

एक साल की ट्रेनिंग के बाद सांग ने प्रोफेशनल मॉर्चरी मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगी। उसके मुताबिक, मर चुके लोगों को सुकून और शान्ति के साथ अंतिम विदाई देना उसे काफी पसंद है। 

710

लोग मर चुके लोगों के चेहरे देख कर डर जाते हैं। लेकिन मेकअप से उन्हें खूबसूरत बनाना ही उसका पेशा है। 
 

810

सांग ने बताया कि शुरुआत में उसकी मां को ये काम पसंद नहीं था। लेकिन बाद में उन्होंने 

910

कोरोना में भी उसने काम करना बंद नहीं किया है। सांग अपना फोन हमेशा अपने पास रखती हैं।   छुट्टी नहीं लेती। इस समय उसे काफी कॉल्स आते हैं। बस वो अपना मेकअप किट उठाती हैं और निकल जाती हैं। 
 

1010

कई बार तो उसे आधी रात को भी शवों का मेकअप करने के लिए बुला लिया जाता है। उसके परिवार वालों को आधी रात उसका जाना चिंतित कर देता है लेकिन सांग अपने काम के प्रति काफी डेडिकेटेड हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos