Published : Aug 13, 2020, 10:21 AM ISTUpdated : Aug 13, 2020, 11:21 AM IST
हटके डेस्क: मां-बेटे का रिश्ता काफी करीबी होता है। मां अपनी जिंदगी बेटे की खुशियों के लिए कुर्बान कर देती है। ना सिर्फ खून के रिश्ते बल्कि अगर किसी महिला ने किसी बच्चे को गोद भी लिया होता है तो उसपर ममता लुटा देती है। लेकिन अब तो कलियुग आ गया है। यहां कुछ भी हो सकता है। रिश्तों की ऐसी ही एक कहानी रूस से सामने आई, जिसने दुनिया में काफी चर्चा बटोरी। रूस की रहने वाली एक इंस्टाग्राम स्टार ने अपने 10 साल के शादीशुदा रिश्ते को तोड़कर उस शख्स से शादी कर ली, जिसे उसने बचपन से बेटे की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया था। जी हां, इस केस की काफी चर्चा हो रही है। अब महिला प्रेग्नेंट है और हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के जेंडर का खुलासा भी किया।
रूस की रहने वाली मरीना बॉमशेवा ने पिछले महीने अपने 20 साल के सौतेले बेटे से शादी की थी। वो उससे पहले ही प्रेग्नेंट थी। इससे पहले 10 साल उसने सौतेले बेटे के पिता अलेक्सी के साथ जिंदगी बिताई थी।
28
अलेक्सी के साथ शादी कर मरीना ने अपने बेटे व्लादिमीर की 7 साल की उम्र से देखभाल की थी। लेकिन जो बच्चा उसे मां बुलाता था, आज वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है।
38
मरीना ने इसे लेकर बताया कि वो हमेशा से खुद का बच्चा चाहती थी। अलेक्सी से शादी के बाद उन्होंने कई बच्चों को गोद लिया लेकिन उनका खुद का एक भी बच्चा नहीं हो पाया। ये सपना व्लदीमिर ने पूरा कर दिया।
48
हालांकि, मरीना का कहना है कि अलेक्सी से तलाक के बाद वो अपने बेटे की तरफ आकर्षित हुई थी। जबकि अलेक्सी का आरोप है कि मरीना ने शादी के बंधन में होने के बावजूद अपने ही बेटे के साथ संबंध बनाए।
58
मरीना इंस्टाग्राम इंफ्ल्युएंसेर हैं। जब उन्होंने अलेक्सी से शादी की, तब उनका वजन काफी ज्यादा था। लेकिन फिर उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की। इसकी पूरी कहानी उन्होंने अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर की।
68
जब मरीना ने इंस्टा पर खुलासा किया कि वो अपने बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है, तो लोगों ने उन्हें क्रिटिसाइज किया। हालांकि, मरीना ने कहा कि उन्हें अपना बच्चा चाहिए था। और ये पति के बदलने के बाद ही हो पाया।
78
अपनी एक्स वाइफ और बेटे के बारे में अलेक्सी का कहना है कि अगर इस मामले से उनके बेटे की ख़ुशी नहीं जुड़ी होती तो वो जरूर विरोध करते। लेकिन उनका बेटा मरीना के साथ खुश है।
88
सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस कपल को काफी कुछ सुना रहे हैं लेकिन दोनों पर इसका कोई असर नहीं है। वो काफी खुश हैं और अब अपनी बेटी का इंतजार कर रहे हैं।