हटके डेस्क: दुनिया में अपराध की दुनिया बद से बदतर होती जा रही है। कोई भी ऐसा कोना नहीं है, जहां महिलाओं को सुरक्षित माना जा सकता है। हालत ऐसी हो गई है कि अब लोग छोटी मासूम बच्चियों को भी नहीं छोड़ते। भारत में ही कई ऐसे रेप केसेस सामने आते हैं, जो बेहद शॉकिंग होते हैं। अब इजराइल में एक 16 साल की लड़की के साथ एक दो नहीं, बल्कि 30 लोगों ने गैंग रेप किया। ये रेप केस इतना असहनीय है कि खुद इसके बारे में बोलते हुए देश के प्रधानमंत्री का गला भर आया। उन्होंने इसे इंसानियत के खिलाफ जुर्म बताया। इस मामले में अभी तक सिर्फ दो लोगों को अरेस्ट किया जा सका है। रेप की ये कहानी जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे...
मामला इजराइल के एलाट में बने एक होटल से सामने आया। इस होटल के एक कमरे में 16 साल की लड़की के साथ 30 लोगों ने गैंग रेप किया।
29
इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की को शराब पिलाई गई थी। मामला तब सामने आया जब 14 अगस्त को लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
39
मामले पर बोलते हुए इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का गला भर आया। उन्होंने कहा कि ये अपराध एक लड़की के साथ नहीं हुआ है। ये इतना शर्मनाक है कि पूरी इंसानियत इससे शर्मसार हुई है।
49
टाइम्स ऑफ इजरायल में छपी खबर के मुताबिक, एक अपराधी ने अपनी सफाई में कहा कि 30 लोगों ने ऐसा किया लेकिन लड़की ने इसके लिए सहमति जताई थी।
59
वहीं इजराइली अखबार हारेट्ज़ के मुताबिक, रेप में शामिल कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाया है। इस वीडियो के आधार पर ही पहले आरोपी को अरेस्ट किया गया था।
69
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि लड़की उस होटल की गेस्ट नहीं थी। वो वहां शराब पीने के बाद बाथरूम यूज करने गई थी। तभी उसकी हालत देख इन लोगों ने उसे कमरे में ले जाकर उसका रेप किया।
79
वहीं एक अन्य आरोपी ने खुलासा किया कि सभी लोग लड़की के कमरे के बाहर कतार में अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे। सभी एक-एक कर अंदर गए थे और लड़की का रेप किया था।
89
अब अथॉरिटीज लड़की के मेडिकल का इन्तजार कर रहे हैं। इस मामले पर बोलते हुए इजरायली पीएम ने ट्वीट करते हुए बताया कि ये शॉकिंग है। पूरी इंसानियत के लिए। एक लड़की के साथ रेप करने को लोगों ने कतार लगाई। इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ क्या हो सकता है?
99
याद दिला दें कि पिछले साल भी इजरायल से ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां एक लड़की ने कई लोगों पर अपने साथ रेप करने का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में उसने उन आरोपों को वापस ले लिया था। तब 12 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News