हटके डेस्क: भारत में 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। भारत की आर्थिक स्थिति से लोग काफी चिंतित हैं। ऐसे में लोगों को इस नए बजट से काफी उम्मीदें हैं। किसी भी देश के लिए उसका बजट काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर ढंग से पैसों का हिसाब-किताब नहीं किया जाए, तो अमीर देश को भी रास्ते पर आने में समय नहीं लगता। ऐसा ही कुछ हुआ दुनिया के इन देशों के साथ, जिन्होंने बजट पर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि आज इन देशों की गिनती दुनिया के सबसे गरीब देशों में होती है।
जिम्बाब्वे: आज इस देश की गिनती दुनिया के सबसे गरीब देशों में की जाती है। 2008 में इस देश में गरीबी का स्तर ऐसा हो गया था कि सरकार को मज़बूरी में 10 बिलियन नोट छापने पड़े थे। एक समय ऐसा भी था कि यहां एक ब्रेड के पैकेट के लिए एक बोरा नोट दिया जाता था।
25
जापान: वैसे तो इस देश की अर्थव्यवस्था काफी बड़ी है। लेकिन सुनामी आने के बाद इस देश की हालत खराब हुई। इस देश ने काफी कर्ज ले रखा है। इस कारण इसे भी अब गरीब देशों में गिना जाने लगा है।
35
ग्रीस: यूरोपियन यूनियन में बने रहने के लिए ये देश हमेशा अपनी गरीबी छिपाता आया है। लेकिन इस देश की दुर्दशा किसी से नहीं छिपी है। आज ये देश कर्ज में डूबा हुआ है। यहां रहने वाले लोग सरकार के खिलाफ आए दिन प्रदर्शन करते हैं। लेकिन सरकार के कर्ज से मुक्ति के सारे प्रयास विफल हो रहे हैं।
45
लेबनान: इस देश की जनता के ऊपर काफी कर्ज है। हालत ऐसे हैं कि देश में अब कोई नया इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनता। सरकार की कर्ज से मुक्ति की तमाम कोशिशें फेल हो रही हैं। साथ ही देश पर विदेशी कर्ज भी काफी ज्यादा है।
55
सिंगापुर: लिस्ट में इस देश का नाम देखकर आप भी बहुत कन्फ्यूज हो गए होंगे। इस देश का पर्यटन विभाग काफी बड़ा है। साथ ही ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जुआ बाजार है। ये दुनिया का टॉप लॉजिस्टिक हब है। लेकिन इन सबके बावजूद ये देश कर्ज में डूबा है। देश के कर्ज और जीडीपी के बीच बड़ा अंतर है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News