Published : Dec 25, 2019, 03:51 PM ISTUpdated : Dec 29, 2019, 05:10 PM IST
हटके डेस्क: साल 2019 अब खत्म होने वाला है। ये साल जहां कुछ लोगों के लिए बुरा साबित हुआ, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी सामने आए, जिन्हें इस साल ने मशहूर कर दिया। जिन लोगों के बारे में कोई जानता भी नहीं था, उन्हें सब जानने लगे। इसमें सबसे बड़ी और अहम भूमिका निभाई सोशल मीडिया ने। टिकटॉक, फेसबुक, ट्विटर के अलावा कई सोशल प्लेटफॉर्म्स ने इन लोगों को रातों-रात स्टार बना दिया। आज हम आपको ऐसे ही 5 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया ने मशहूर कर दिया।
हवा में बन गया मशहूर: इस साल मनाली से पैराग्लाइडिंग करने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें मौजूद शख्स रातों रात हवा की ऊंचाइयों में मशहूर हो गया। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया।
25
मैच्योर बैग की धूम: सोशल मीडिया पर एक साधारण लड़का मैच्योर बैग वाला लड़का वायरल हुआ। उसने इस बैग की इतनी तारीफ की कि देखते ही देखते कई लोगों ने इस बैग को खरीद लिया। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान वैभव के तौर पर हुई। साथ ही इस वीडियो में उसने लोगों को ये समझाया कि आप कॉलेज में अट्रैक्टिव कैसे दिख सकते हैं?
35
पाकिस्तानी फैन का गुस्सा इस साल वर्ल्ड कप के दौरान भारत के हाथों पाकिस्तान जब 89 रन से हार गया, तब एक पाकिस्तानी फैन ने गुस्से में मीडिया के सामने इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स को ही हरा का जिम्मेदार ठहराया। रो रोकर उस शख्स ने पाकिस्तानी प्लेयर्स की जमकर आलोचना की। इसका वीडियो वायरल हो गया। साथ ही ये शख्स भी मशहूर हो गया।
45
फुटपाथ से स्टार का सफर: इस साल रानू मंडल ने काफी चर्चा बटोरी। रेलेव स्टेशन पर गाना गाने वाले ये महिला आज बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम कर रही है। रानू मंडल इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई महिला भी बन गई।
55
चिकन खाकर मशहूर: टिकटोक पर अल्हास नाम का शख्स चिकन खाकर मशहूर हो गया। अपने हर वीडियो में अल्हास चिकन खाता नजर आया। जिस तरीके से उसने चिकन खाया, उसके अंदाज ने लोगों को काफी गुदगुदाया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News