पापा ने नष्ट कर दिया अश्लील फिल्मों का पूरा कलेक्शन, अब बेटे ने ठोंक दिया 60 लाख जुर्माने का मुकदमा

हटके डेस्क : अक्सर हम अपने बच्चों की परवरिश इस तरह करना चाहते हैं कि उनके ऊपर किसी तरह का कोई बुरा साया तक नहीं पड़े। इसके लिए कई बार पेरेंट्स बच्चों के मोबाइल से लेकर उनके लैपटॉप और पर्सनल चीजों पर नजर रखना शुरू कर देते हैं, जो एक हद तक सही भी है। लेकिन अमेरिका (America) में एक पिता को बेटे पर नजर रखना महंगा पड़ गया। दरअसल,  बेटे ने अपने पिता से 60 लाख रुपए का जुर्माना मांगा है। उसका आरोप है कि उसके पिता ने उसकी एडल्ट फिल्मों (Adult Film) के कलेक्शन को नष्ट कर दिया जिसकी कीमत 20 लाख रुपए थी।

(FILE PHOTOS)

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2020 5:02 AM IST / Updated: Nov 07 2020, 10:33 AM IST

19
पापा ने नष्ट कर दिया अश्लील फिल्मों का पूरा कलेक्शन, अब बेटे ने ठोंक दिया 60 लाख जुर्माने का मुकदमा

अमेरिका के मिशिगन में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता के ऊपर 60 लाख के जुर्माना लगा दिया है और वो भी इसलिए क्योंकि पापा ने उसका पॉर्न मूवी का कलेक्शन डिलीट कर दिया था।

29

दरअसल, अमेरिका के रहने वाले चार्ली ने पिछले कई सालों से एडल्ट फिल्मों का कलेक्शन अपने पास इकट्ठा कर रखा था, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए थी। लेकिन उसके पिता ने उस कलेक्शन को नष्ट कर दिया।

39

चार्ली अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद ग्रैंड हैवेन स्थित अपने माता-पिता के घर रहने आया। वह यहां 10 महीने रुका। इस बीच उस घर में कुछ काम चल रहा था तब उसे कुछ समय के लिए वहां से जाना पड़ा।

49

इसके बाद चार्ली इंडियाना चला गया। कुछ समय के बाद चार्ली के माता-पिता इंडियाना गए और उन्होंने अपने बेटे सामान वापस किया, लेकिन पेरेंट्स ने चार्ली को वो 12 बक्से नहीं दिए जिसमें उसने एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन रखा था।

59

जब चार्ली ने उनसे उन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में पूछा तो उसके पिता ने उसे बताया कि उन्होंने उसके सारे कलेक्शन नष्ट कर दिए हैं। इसके बाद चार्ली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पिता से 60 लाख रुपये का हर्जाना मांगा।

69

चार्ली ने पुलिस को बताया कि वो पिछले कई सालों से सेक्स टॉय और एडल्ट मूवी का कलेक्शन कर रहा है, इसके लिए उसने 20 लाख रुपए खर्च किए थे, जिसे उसके पिता ने बिना पूछे बर्बाद कर दिया।

79

चार्ली ने अपने पिता को ईमेल कर लिखा कि अगर आपको मेरे सामानों से दिक्कत थी तो आपको उसी समय मुझसे कहना था कि ना कि मेरी पीठ पीछे मेरे सामान को नष्ट कर देना था।
 

 

89

वहीं,  चार्ली के पिता ने बेटे की मानसिक और इमोशनल हेल्थ की चिंता में उस सामान को नष्ट किया था। पिता ने बताया कि पोर्न फिल्में देखने की चार्ली की आदत की वजह से ही उसे स्कूल और कॉलेज से पोर्नोग्राफी बेचने के आरोप में निकाल दिया गया था।

99

बेटे की इसी आदत से परेशान होकर चार्ली के माता-पिता ने उसकी उनुपस्थिति में 12 बक्सों में रखे एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन और दो बक्सों में रखे गए सेक्स टॉय देखे इसे नष्ट कर दिया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos