महिला दिवस पर इस इकलौते मर्द को मिला अवार्ड, गोद लिए बेटे के लिए लड़ गया पूरी दुनिया से
हटके डेस्क: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर की कई महिलाओं को बेंगलुरु के एक इवेंट में सम्मानित किया गया। इसमें देश की उन महिलाओं को, जिन्होंने अपने काम और इरादे से दुनियाभर में लोहा मनवाया, उन्हें सम्मानित किया गया। लेकिन इस इवेंट में महिलाओं के साथ एक पुरुष को भी सम्मानित किया गया। आइये बताते हैं उस पुरुष के बारे में, जिसने अपने काम से पा लिया बेस्ट मम्मी का अवार्ड...
पुणे में रहने वाले आदित्य तिवारी को महिला दिवस के दिन बेस्ट मम्मी का अवार्ड दिया गया। वैसे तो दुनिया के हर पिता के अंदर भी ममता छिपी होती है। लेकिन सिंगल पैरेंट बनने के बाद आदित्य ने अपने बच्चे के लिए जो किया, उसके लिए सब उन्हें सैल्यूट कर रहे।
उन्होंने सिंगल पैरेंट के रूप में 22 महीने के अवनीश को अडॉप्ट किया था।
अवनीश को अपना बेटा बनाने के लिए आदित्य को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।
डेढ़ साल के संघर्ष के बाद वो अवनीश को घर ला पाए थे।
इस फैसले के कारण आदित्य को समाज और परिवार से भी काफी विरोध झेलना पड़ा था।
बच्चे को गोद लेने के बाद उन्होंने अपनी सॉफ्टवेयर इंजिनियर की जॉब छोड़ दी थी।
इसके बाद उन्होंने देशभर के स्पेशल बच्चों के परेटस की कॉउंसलिंग करनी शुरू की।
बाप-बेटे की जोड़ी अभी तक 22 राज्यों में रह चुकी है। उन दोनों ने अभी तक चार सौ से अधिक वर्कशॉप्स किये हैं।
अपने इस लगन और बेटे के लिए समर्पण के कारण उन्हें इवेंट में बेस्ट मम्मी का अवार्ड दिया गया।