महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 10 देश, रात में अकेली घूम सकती हैं लड़कियां

Published : Mar 08, 2020, 12:45 PM IST

कहा जाता है कि दुनिया लगातार महिलाओं के लिए असुरक्षित होती चली जा रही है। हर जगह उन पर खतरा बढ़ रहा है। ऐसी कई जगहें हैं, जहां महिलाएं अकेले जाने का जोखिम नहीं उठा सकतीं। अकेले कहीं जाने में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनके साथ अपराध की घटनाएं ज्यादा होती हैं। फिर भी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जो महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माने जाते हैं। वहां महिलाएं रात में भी अकेले निकल सकती हैं और कहीं भी जा सकती हैं। आज वर्ल्ड वुमन्स डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के ऐसे 10 देशों के बारे में जहां महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।   

PREV
110
महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 10 देश, रात में अकेली घूम सकती हैं लड़कियां
महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश फिनलैंड को माना गया है। यह एक ऐसा देश है, जहां बड़ी संख्या में दुनिया भर से टूरिस्ट्स जाते हैं। यहां नैचुरल ब्यूटी की भरमार है। इस देश में घूमने लायक कई जगहें हैं। यह देश महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने अपनी ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पिटिटीवनेस रिपोर्ट में इसे यूरोप का सबसे सुरक्षित देश माना है। यहां महिलाएं बिना किसी खतरे के अकेले ट्रैवल कर सकती हैं।
210
महिलाओं के लिए सुरक्षित देशों में दूसरा स्थान कनाडा का आता है। यहां भी घूमने लायक कई जगहें हैं। हमेशा इस देश में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इसे महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित देश माना गया है। इस देश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं शायद ही होती हों। महिलाएं यहां अकेले बिना किसी डर के घूम सकती हैं।
310
न्यूजीलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां भी बड़े पैमाने पर टूरिस्ट्स आते हैं। यह देश भी महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। यहां महिलाएं अकेले बिना किसी खतरे की आशंका के ट्रैवल कर सकती हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड पीस ने इसे महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से दुनिया का चौथा देश माना है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसे औरतों के लिए सबसे सुरक्षित देश माना गया है।
410
उरुग्वे को भी महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से अच्छा देश माना गया है। यहां देखने लायक कई चीजें हैं। नैचुरल ब्यूटी के साथ ही यहां ऐतिहासिक स्मारकों को भी देखा जा सकता है। साउथ अमेरिका के इस छोटे-से देश की संस्कृति एक समय काफी विकसित थी। यहां अपराध की दर बेहद कम है। इस देश में कोई महिला बिना किसी भय के अकेले ट्रैवल कर सकती है।
510
दुनिया का सबसे खूबसूरत देश कहा जाने वाला स्विट्जरलैंड भी महिलाओं के लिए सुरक्षित देशों में से एक है। ग्लोबल पीस इंडेक्स के अनुसार, यह महिलाओं के लिए हर तरह से सुरक्षित देश है। यहां किसी तरह का क्राइम जल्दी देखने को नहीं मिलता। यूरोप का एक ऐसा देश है, जहां अकेली महिला बेहिचक कहीं भी सफर कर सकती है।
610
यूरोप की यात्रा करने वाले लोग बेल्जियम घूमना नहीं भूलते। यहां कई ऐतिहासिक स्थल तो हैं ही, टूरिस्ट्स के लिए दूसरे अट्रैक्शन भी कम नहीं हैं। बेल्जियम को भी महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। यहां महिलाओं के प्रति अपराध नहीं के बराबर होते हैं। इंटरनेशनल वुमन्स ट्रैवल सेंटर की लिस्ट के अनुसार अकेली ट्रैवल करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसका स्थान काफी ऊपर है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं अकेली घूमने आती हैं।
710
आस्ट्रिया कई मामलों में एक परफेक्ट देश माना जाता है। यहां अपराध की दर बहुत ही कम है। इसके साथ ही सिर्फ दुनिया में ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप में यहां का जीवन-स्तर काफी ऊंचा है। यहां पर्यटकों के आकर्षण के कई केंद्र हैं। महिलाओं की सुरक्षा यहां कोई समस्या नहीं है। इंटरनेशनल वुमन्स ट्रैवल सेंटर की लिस्ट के अनुसार अकेली ट्रैवल करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसका स्थान चौथा है। महिलाओं के लिए यह यूरोप के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है।
810
आइसलैंड प्रकृतिक सुंदरता से भरा देश है। यहां का जीवन-स्तर बेहद ऊंचा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। जहां तक महिलाओं की सुरक्षा का सवाल है, ग्लोबल पीस इंडेक्स में इसे पहला स्थान मिल हुआ है। आइसलैंड फीमेल एडवेंचर ट्रैवल के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां अकेले ट्रैवल करने बड़ी संख्या में दूसरे देशों से लड़कियां आती हैं।
910
प्राचीन सभ्यता और संस्कृति वाला देश जापान भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुनिया में खास स्थान रखता है। यहां पर्यटन के लिहाज से कई महत्वपूर्ण जगहें हैं। टोक्यो और ओसाका दुनिया के सबसे साफ-सुथरे और व्यवस्थित शहर माने जाते हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के शांत देशों में इसका स्थान छठे नंबर पर है। यह देश महिला पर्यटकों के लिए बेहद सुरक्षित माना गया है।
1010
चिली भी एक ऐसा देश है, जिसे महिलाओं की सुरक्षा के हिसाब से बेहतर माना गया है। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के कारण बड़े पैमाने पर पर्यटक यहां आते हैं। यहां कई ऐतिहासिक शहर हैं, जहां लोग स्मारकों को देखने जाते हैं। चिली में अपराध की दर बेहद कम है। ग्लोबल पीस इंडेक्स में इसका स्थान 24वें नंबर पर है, लेकिन अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए यह देश हर लिहाज से सुरक्षित है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories