चीन के कोरोना के बाद अब अमेरिका से भारत आ पहुंचा ये कीड़ा, गांवों की फसलें तेजी से कर रहा बर्बाद

Published : May 19, 2020, 11:50 AM ISTUpdated : May 19, 2020, 02:36 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। भारत में भी इस वायरस से अभी तक एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन के वुहान से आए इस वायरस ने भारत को 24 मार्च से लॉकडाउन करवा रखा है। इस वायरस की वजह से लोग अपने घरों में बंद हैं। दुकानें बंद हैं और अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस बीच अब भारत में विदेश से आए एक कीड़े ने फसलों को बर्बाद करना शुरू कर दिया है। अभी इस कीड़े ने नागालैंड में तबाही मचा रखी है। इस कीड़े की वजह से किसानों को लाखों का नुकसान हो चुका है। इस कीड़े ने असम में भी दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे ये कीड़ा अगर भारत के अन्य राज्यों में भी पहुंचा, तो इस साल पैदा होने वाली फसलें बर्बाद ही हो जाएगी।  

PREV
19
चीन के कोरोना के बाद अब अमेरिका से भारत आ पहुंचा ये कीड़ा, गांवों की फसलें तेजी से कर रहा  बर्बाद

कोविड 19 के बीच असम और नागालैंड में इस विदेशी कीड़े ने तबाही मचाई है। इसे आर्मीवर्म के नाम से जाना जाता है। एंटोमोलॉजिस्ट के अनुसार  80 तरह के पौधो को बर्बाद कर सकता है। 

29

नागालैंड के मोकोकचुंग में इस विदेशी कीड़े ने लाखों की फसल बर्बाद कर दी है। यहां 7 गांवों में किसानों की फसल कीड़े ने खा ली। इस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। 
 

39

जब कृषि मंत्रालय ने खेतों का मुआयना किया तो पाया कि ये कीड़े लार्वा अवस्था में ही तबाही मचा रहे हैं। खासकर मक्के की फसलें इस कीड़े ने तबाह कर दी है। 
 

49

ये कीड़े पौधों को 80 से 90 प्रतिशत खा जा रहे। अभी नागालैंड में इस कीड़े ने 7 गांवों को अपनी चपेट में लिया है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो ये तेजी से दूसरे गांवों में पहुंच जाएगा। 

59

वहीं इस कीड़े की धमक असम में भी पाई गई।  किसानों ने पेस्ट कॉन्ट्रोल कर इस कीड़े को मारने की कोशिश की लेकिन अभी तक इस कीड़े के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। 
 

69

हालांकि असम के किसानों को लॉकडाउन का फायदा हुआ। लॉकडाउन की वजह से किसानों ने पहले ही फसलों की कटाई कर ली थी। इस कारण कीड़े उसी फसल को नष्ट कर पाए, जिन्हें काटा नहीं गया।  
 

79

बताया जा रहा है कि ये कीड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका कारण भारत का मौसम है। लार्वा गर्म मौसम में तबाही मचा रहे। अगर समय रहते बरसात नहीं हुई, तो तबाही एक आंकड़ा और बढ़ जाएगा।  

89

साथ ही कोरोना की वजह से मजदुर अपने घर वापस लौट गए हैं। इस कारण बड़े किसानों को फसलों की कटाई के लिए लोग नहीं मिल रहे। ऐसे में खेत में खड़े फसल कीड़े खा रहे हैं। 
 

99

आर्मीवर्म मुख्यत अमेरिका के ट्रॉपिकल और सबट्रॉपिकल इलाकों में पाया जाता है। ये कीड़े गर्म इलाकों में तेजी से फैलते हैं। विदेशों से लाए फूड आइटम्स के साथ ये कीड़ा भारत पहुंचा और अब यहां तबाही मचा रहा। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories