हैवान ने 6 साल की बच्ची के साथ 100 बार किया रेप, अब जेल में 2,750 साल पिसेगा चक्की

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के क्राइम के मामले सामने आते हैं। जब से दुनिया में लॉकडाउन लगा है, तब से बच्चों के साथ शोषण के मामले बढ़ गए हैं। छोटे बच्चों के साथ वीभत्स घटनाओं का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के कई देशों में बच्चों के साथ फिजिकल असॉल्ट के मामलों में बढ़त देखने को मिली है। कुछ देशों में जहां अपराधियों को सजा देने में काफी समय लग जाता है, वहीं कुछ देशों ने तुरंत सजा देकर मिसाल पेश की। ताजा मामला अमेरिका के ऑरेगोन का है। यहां बीते हफ्ते एक शख्स को 6 साल की बच्ची के साथ ससैंकड़ों बार दुष्कर्म करने के आरोप में अरेस्ट किया गया। मात्र 6 दिन के अंदर ट्रायल कर कोर्ट ने अब शख्स को सत्ताईस सौ पचास साल के लिए जेल की सजा सुनाई है। ये मामला कई देशों के लिए मिसाल बन गया है... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2020 8:49 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 05:09 PM IST

18
हैवान ने 6 साल की बच्ची के साथ 100 बार किया रेप, अब जेल में 2,750 साल पिसेगा चक्की

मामला अमेरिका के ऑरेगोन से सामने आया है। यहां बीते हफ्ते बुधवार को पुलिस ने 36 साल के डेविड मैककुचिओं को अरेस्ट किया था। 

28

डेविड पर 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। इस अपराध के लिए ऑरेगोन कोर्ट ने उसे 2 हजार सात सौ पचास साल जेल की सजा सुनाई है। 

38

उसपर कुल 220 मामले चल रहे हैं। जिसमें उसने 6 साल की बच्ची, जिसके साथ उसने सौ बार से अधिक रेप किया है, भी शामिल है। 

48

पुलिस ने डेविड पर 70 रेप केस के अलावा 110 दूसरे क्रिमिनल चार्जेस भी लगाए। अरेस्ट  होने के बाद डेविड ने अपने सारे आरोपों को मान लिया। 

58

अरेस्ट होने से पहले डेविड के पीछे जासूस लगाए गए थे। इन डिटेक्टिव्स से बातचीत के दौरान डेविड ने अपने सारे गुनाह कबूल किये थे। 

68

डेविड को लेन काउंटी जेल में बंद कर रखा गया है। इस सजा ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। 
 

78

बता दें कि ऑरेगोन में दुष्कर्म की काफी सख्त सजा दी जाती है। यहां रेप करने की मिनिमम सजा 25 साल जेल है। जिसमें आठ साल से पहले बेल नहीं दी जाती। 

88

इस मामले से पहले 2015 में ऑरेगोन में रेपिस्ट बील्ली जो गोडफ्रे को भी रेप के बदले 1 हजार 50 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos