Published : May 04, 2020, 06:11 PM ISTUpdated : May 05, 2020, 10:49 AM IST
हटके डेस्क: दुनिया अभी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। हर तरफ इस वायरस के बारे में ही बता हो रही है। इस जानलेवा वायरस ने दुनिया में मौत का कोहराम मचा रखा है। इस बीच अमेरिका में रहने वाले एक महिला ने अपने आलिशान घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। ये घर महिला ने बेचने के लिए ऑफर की है, वो भी बिलकुल फ्री। जी हां, मार्च में पोस्ट किये गए इस ऐड में साफ़ लिखा है कि कोई भी इस घर को खरीदने के लिए महिला से कांटेक्ट कर सकता है। वो इसे बिलकुल मुफ्त बेच रही है। अब आपको बताते हैं कि क्यों ये महिला इस घर को बेचना चाहती है...
अमेरिका के लुसिआना रियल एस्टेट फर्म ने इस घर को किसी को भी मुफ्त में देने की पेशकश की है। घर की मालकिन सिल्विया मैक्लेन ने घर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की।
29
इस पोस्ट को मार्च के महीने में किया गया था। कोई भी इस घर को खरीदकर तुरंत इसमें शिफ्ट हो सकता है।अपने पोस्ट में सिल्विया ने लिखा कि ये घर 1920 से 1930 के बीच में बना था। पिछले 6 महीने से ये खाली है। इस दौरान इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।
39
24 सौ स्क्वायर फुट में बने इस घर को कोई भी खरीद सकता है। ये ऑफर हर किसी के लिए रखा गया है। घर के आसपास कई पेड़ भी लगे हैं। सिल्विया ने लिखा कि इस घर में दो एसी भी हैं, जो काम करते हैं। लेकिन इतना आलिशान घर आखिर कोई मुफ्त में क्यों बेचना चाहता होगा।
49
पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। वहीँ कई लोगों ने ये पता लगाना चाहा कि आखिर इस घर को मुफ्त में क्यों बेचा जा रहा है।
59
दरअसल, ये घर भुतहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि 1974 में जो परिवार यहां रहता था, उसमें रहने वाले शख्स ने सोते समय अपने मां-बाप और चार भाई-बहनों का खून कर दिया था।
69
इस घर को एडेले विंसेट ने बनवाया था। अपने परिवार के साथ उसकी तस्वीर। घेरे में दिखने वाली महिला ने एडेले विंसेट है।
79
एडेले की मौत एक दुर्घटना में हो गई थी। वो किचन में खाना बना रही थी, जहां उसकी मौत हो गई थी।
89
इस घर में बाद में रहने वाले कई लोगों ने एडेले विन्सेंट का भूत देखा है। जब एडेले की मौत हुई, तब वो 90 साल की थी। घर में रहने वाली कई लोगों ने एडेले को वहां घूमते देखा है।
99
वहीं फेसबुक पर इस ऐड को देखने के बाद जिप्सी डॉन, जो खुद को इस घर का आखिरी मालिक बता रहा है, ने लिखा कि ये घर शानदार है। लेकिन यहां आप तभी रहे, जब आपको भूतों से आदत हो। ऐसा इसलिए कि ये भूत काफी शोर करते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News