हटके डेस्क: दुनिया में कई सदियों से कई सभ्यताएं आई और गईं। अपने समय में इन सभ्यताओं की काफी चर्चा रही। फिर एक समय के बाद वो खत्म हो गई।इसके बाद पुरातत्वविभाग की कारण लोगों को सैंकड़ों साल पुरानी इन सभ्यताओं के बारे में पता चलता है। हड़प्पा से लेकर मोहनजोदाड़ो तक के बारे में खुदाई के बाद ही जानकारी मिली। अब ऐसी ही एक नई सभ्यता के बारे में स्पेन से जानकारी मिली है। यहां खुदाई के दौरान एक ही जगह से करीब 45 सौ लाशों के मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इन सभी लाशों को अब रिसर्च के लिए ले जाया गया है। ताकि पता लगाया जा सके कि एक साथ इतने लोग कैसे मरे। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने इन लाशों को देखकर कई अहम खुलासे किये हैं।
स्पेन के पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन इस्लामिक नेक्रोपोलिस (जगह) में 400 मुस्लिम कब्रों को ढूंढ निकाला है। इतनी लाशों को देख कर अभी तक एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।
212
एक्सपर्ट्स ने इस महीने की शुरुआत में स्पेन के ही Tauste जिले में 4,500 डेड बॉडीज की खोज की थी जो देश के उत्तर पश्चिम में ज़ारागोज़ा के पास से मिला था।
312
इन सभी लाशों का कनेक्शन सदियों पुराने मुस्लिम सभ्यता से किया जा रहा है। इन्हें
अंडालूसी इस्लामी युग का बताया जा रहा है जो 711 से 1492 से चला था। यानी ये कब्रें 1,000 साल से अधिक पुरानी हैं।
412
एक्सपर्ट्स ने इन अवशेषों को को सूचीबद्ध करने का फैसला किया है। इसके बाद इन्हें जमा कर इनपर स्टडी की जाएगी। ताकि आने वाले वर्षों में अनुसंधान और अध्ययन बाद ये कंफर्म किया जाएगा कि इनका कनेक्शन किस चीज से है।
512
ज़रागोज़ा, स्पेन में Tauste जिले का एक दृश्य, जहाँ खुदाई के दौरान शवों को खोजा गया था।
612
इन कब्रों के ऊपर बने निशान और डिजाइन से पता चल रहा है कि ये सभी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
712
शुरूआती खुदाई में यहां से करीब 44 कंकालों को निकाला गया था। इसके बाद खुदाई तेज कर दी गई थी।
812
पांच एकड़ में फैले इस एरिया की खुदाई 2010 से ही चल रही थी। इसे दो लेवल में किया गया। अब जाकर यहां से एक साथ इतनी कब्रें मिली हैं।
912
अभी तक इस एरिया से चार सौ कब्रों की खुदाई की गई है। मजदुर बाकी की खुदाई में अभी भी जुटे हुए हैं।
1012
इन कब्रों में से एक्सपर्ट्स में चार सौ लाशों को निकाला है। एक्सपर्ट्स ने लोकल अथॉरिटी के साथ मिलकर इस खुदाई को अंजाम दिया।
1112
इस्लामी न्यूट्रोपोलिस ऑफ टस्टे के एंथ्रोपोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी के निदेशक मरियम पिना पार्डोस ने सीएनएन को बताया कि एक ही जगह पर खुदाई के बाद इतनी लाशें मिलना आश्चर्यजनक है।
1212
उन्होंने आगे कहा कि इस एरिया में मुस्लिम सभ्यता और इस्लाम का असर उससे कहीं ज्यादा है, जितने का अंदाजा लगाया गया था। अब इन कंकालों की स्टडी के बाद आगे की डिटेल का पता लगाया जाएगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News