क्या अब चीन पर हमला करने वाले हैं 'एलियंस', आसमान में UFO दिखने से मची सनसनी

Published : Aug 02, 2020, 10:24 AM ISTUpdated : Aug 02, 2020, 02:17 PM IST

हटके डेस्क: पृथ्वी के अलावा भी कोई दुनिया है, इसकी काफी लंबे समय से चर्चा हो रही है। आपने कई फिल्में देखी होंगी, जिसमें एलियंस और यूएफओ की कहानियां दिखाई जाती है। साथ ही दुनिया में रह-रहकर कई ऐसी खबरें आती हैं, जिसमें कभी एलियंस दिखाई देते हैं तो कभी आसमान में यूएफओ दिखाई देते हैं। साल 2020 में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई। हाल ही में चीन के आसमान में लोगों को चमकीली चीज नजर आई, जिसके बाद वहां सनसनी मच गई। चीन में कोरोना के दौरान दिखी इस चीज ने लोगों को डरा दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। लोगों ने आसमान में देखने के बाद कई तरह कमेंट्स किये। कोई इसे यूएफओ कह रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसे दूसरी दुनिया से होने वाले अटैक का सिग्नल बताया।   

PREV
17
क्या अब चीन पर हमला करने वाले हैं 'एलियंस', आसमान में UFO दिखने से मची सनसनी

चीन के शेनजेन में अचानक लोग हैरान रह गए जब आसमान में उन्हें कुछ चमकीली चीज नजर आई। रात के अंधेरे में लोगों की नजर उसपर पड़ी। इसे देख सभी हैरान रह गए। 

27

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चीन के शेनजेन में आसमान में लोगों को चमकीली चीज नजर आई। 
 

37

 वीडियो में इस नज़ारे को देखते हुए एक शख्स को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है कि आसमान में दिख रहा ये यूएफओ है। ये काफी शॉकिंग है। 

47

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, वैसे ही लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। इस वीडियो के बाद वहां सनसनी फ़ैल गई। 

57

देखते ही देखते वीडियो चीनी सोशल मीडिया वीबो से होते हुए ट्विटर पर भी फ़ैल गया। इसमें आसमान में कई छोटी-छोटी लाइट्स नजर आ रही है। 

67

वीडियो को देख कुछ लोगों ने कमेंट किया कि हो सकता है कि दुनियाभर में कोरोना फैलाने की वजह से यूएफओ उतर कर वहां एलियंस अटैक करने वाले हैं। 

77

लेकिन लोकल वेदर अथॉरिटीज का कहना है कि ये मात्र आसमान में होने वाली लाइट्स की रिफ्लेक्टिंग एलिमेंट के कारण दिखाई दे रही चमक है। इसका एलियन और यूएफओ का कोई कनेक्शन है। 
 

Recommended Stories