Published : May 26, 2020, 12:40 PM ISTUpdated : May 26, 2020, 03:49 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का आतंक फैला हुआ है। इस वायरस ने साल 2020 को बर्बाद करके रख दिया। तरक्की के हर प्लान कैंसिल हो गए और इस वायरस से खुद को बचाने के लिए लोग घरों में कैद हो गये। इस साल एक के बाद एक अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती जा रही हैं। उसमें भी इस साल एलियंस की गतिविधियां पृथ्वी पर बढ़ गई है। एक के बाद एक दुनिया में यूएफओ देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। एक बार फिर ऑट्रेलिया से ऐसा एक केस सामने आया। इस देश के छोटे से गांव निम्बिन में एक महिला ने आसमान में 40 मिनट तक एक यूएफओ को चक्कर लगाते देखा। ये यूएफओ आसमान में आराम से घूम रहा था। इसके बाद अचानक गायब हो गया। महिला ने इसका वीडियो बनाया, तब जाकर दुनिया को उसकी बात का विश्वास भी हुआ। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि क्या एलियंस कोरोना से इंसानी प्रजाति के खत्म होने का इन्तजार कर रहे हैं। ताकि वो पृथ्वी पर अपना साम्राज्य स्थापित कर पाएं?
ऑस्ट्रेलिया के छोटे से गांव निम्बिन में रहने वाली काज वूडल ने यूएफओ को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने नॉर्दर्न स्टार को दिए इंटरव्यू में बताया कि ये यूएफओ निम्बिन की पहाड़ियों के पीछे से आया था।
27
19 मई को जब वो अपने कुत्ते को घुमाने घर से बाहर निकली तो दोपहर के समय आसमान में कुछ घूमता नजर आया। ये काले रिंग जैसा था।
37
काज ने कहा कि आज से पहले उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था। उन्होंने तुरंत टेलिस्कोप ला कर उसे नजदीक से देखने की कोशिश की। साथ ही उसे अपने कैमरे में भी कैद कर लिया।
47
काज ने मीडिया को बताया कि आसमान में दिखता ये ऑब्जेक्ट एक ही जगह पर घूम रहा था। उसने अपने घर के पास मौजूद एक शख्स को इसे अपने टेलिस्कोप से देखने को कहा, जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि ये यूएफओ है।
57
दोनों ही इस मोमेंट को देख हैरान रह गए। काज ने बताया कि उस नज़ारे को देखने के बाद उसने कई घंटे रिसर्च की, जिसके बाद उसे एक आर्टिकल मिला, जिसमें न्यूयॉर्क में वैसी एक आकृति आसमान में देखी गई थी। उसे भी यूएफओ बताया गया था।
67
जब काज ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तब कई लोगों ने इसपर अलग-अलग कमेंट्स किया। कुछ ने लिखा कि ये एलियंस कोरोना से दुनिया के खत्म होने का इन्तजार कर रहे थे क्या?
77
वहीँ कुछ यूजर्स ने इसका मजाक भी उड़ा दिया। उन्होंने इसे सिर्फ काले धुंए का छल्ला बताया। काज के फेसबुक पर इसपर मिक्स रिएक्शन देखने को आया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News