चीन नहीं, अमेरिका के इस देश ने सबसे पहले लगाया था लॉकडाउन, आज तक नहीं मिला कोरोना का 1 भी मरीज

Published : May 26, 2020, 10:17 AM ISTUpdated : May 26, 2020, 01:37 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस से त्रस्त है। इस वायरस की वजह से दुनिया ने मौत का वो मंजर देखा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। चीन के वुहान से निकले इस वायरस ने एक-एक कर दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में ले लिया। आज कोरोना के कारण दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 55 लाख 89 हजार है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार पार कर चुका है। चीन ने दुनिया से कोरोना को लेकर कई बातें छिपाई। इस कारण ही ये वायरस इतनी तेजी से फ़ैल गया। लेकिन आज हम आपको उस देश के बारे में बताने  जा रहे हैं, जहां अभी तक कोरोना का 1 भी मामला सामने नहीं आया है। और इसके पीछे वजह  बनी हैं, देश की ब्यूटी क्वीन,  जिसने अपने देश के नागरिकों को इस महामारी से बचा लिया है। देखिये कौन सा है वो देश और कैसे इसने दी कोरोना को मात...   

PREV
111
चीन नहीं, अमेरिका के इस देश ने सबसे पहले लगाया था लॉकडाउन, आज तक नहीं मिला कोरोना का 1 भी मरीज

पैसफिक आइलैंड में बसे छोटे से देश समाओ को उन देशों में गिना जाता है, जहां कोरोना का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। 
 

211

इस देश में तब से लॉकडाउन लगा है, जब किसी को कोरोना के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, इसकी वजह समाओ में  फैली दूसरी महामारी थी। यहां पिछले साल मीसल्स ने आतंक मचाया और लगभग 83 लोगों की जान ले ली। 

311

इसके बाद देश को लॉकडाउन कर दिया गया था। इस महामारी के फैलने से चंद दिनों पहले ही फोनो मैकफर्लांड सुमांऊ ने मिस समाओ ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन जब उन्होंने अपने देश को महामारी से लड़ते देखा, तो उन्होंने लोगों की सेवा करने का फैसला लिया। 

411

2 लाख की आबादी वाले इस देश में मीसल्स ने 6 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था और करीब 83 की मौत हो चुकी थी। चूंकि, फोनो ने नर्स की ट्रेनिंग ली हुई है, इसलिए उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की सेवा करनी शुरू कर दी।  

511

साथ ही समाओ को इस महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया। इसके  बाद वहां मीसल्स के टीके लगाए गए। इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम में फोनो ने भी सक्रियता से भाग लिया। 

611

इस खूबसूरत क्वीन ने घर-घर जाकर लोगों को टीके लगाए साथ ही सबको अवेयर भी किया। जैसे ही देश ने मीसल्स पर कंट्रोल पाया, दुनिया में  कोरोना का कहर फ़ैल गया। इसके बाद इस ब्यूटी क्वीन ने देश की सरकार से लॉकडाउन जारी रखने की अपील की। 

711

सरकार ने उनकी अपील मानी और इसी का नतीजा है कि 2 लाख की जनसंख्या वाले इस देश में अभी तक कोरोना के एक भी केस सामने नहीं आए हैं। वहीं फोनो का कहना है कि मीसल्स से लड़ते हुए उनकी देश की जनता ने कोरोना को मात दे दी है। 

811

फोनो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से घर के अंदर रहने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील करती नजर आई। 

911

देश ने भी कोरोना को हलके में नहीं लिया। उसने जनवरी में ही देश के इकलौते इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बगल में एक अस्पताल को क्वारेंटाइन सेंटर बना दिया। जो भी यात्री विदेश से आता, उसे वहां 2 हफ्ते रहना जरुरी था। 
 

1011

जिस यात्री ने क्वारेंटाइन होने से इंकार किया, उसे वापस भेज दिया गया। मार्च में देश ने कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाए और एक भी केस ना होने के बावजूद देश में 5 से अधिक लोगों की गैदरिंग पर रोक लगा दी। 
 

1111

अपने देश को कोरोना से बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली इस ब्यूटी क्वीन की दुनिया में काफी तारीफ हो रही है। साथ ही अगर इस देश की ही तरह बाकी देशों ने भी समय रहते कड़े कदम उठाए होते तो आज कोरोना से स्थिति इतनी खराब नहीं होती।  

Recommended Stories