महंगी कार और बेशुमार दौलत के बाद भी नहीं मिल रही कोई प्रेमिका, गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटा हैं ये रईसजादा

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के लोग हैं। उनके अलग-अलग शौक हैं। कुछ शौक लोगों को मशहूर कर देते हैं तो कुछ के शौक देख लोग मुंह बना लेते हैं। आज हम जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उसके पास ना पैसों की कमी है ना किसी तरह की असुविधा। लेकिन फिर भी कोई लड़की उसे भाव नहीं दे रही। वजह है उसका अजीबोगरीब शौक। इस शख्स को बार्बी डॉल्स से इतना प्यार था कि उसने अपने आप को ही बार्बी में बदल दिया। इसके लिए सर्जरी पर उसने लाखों रुपये खर्च कर दिए। आज उसकी ऐसी हालत हो गई है कि लड़कियां उसे डेट करने से कतराती हैं। आइये आपको दिखाते हैं पैसों के बाद भी क्यों सिंगल ही है ये शख्स... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2020 6:31 AM IST

19
महंगी कार और बेशुमार दौलत के बाद भी नहीं मिल रही कोई प्रेमिका, गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटा हैं ये रईसजादा

चेक रिपब्लिक में रहने वाले 26 साल के होंजा सिमसा को बचपन से बार्बी डॉल्स का काफी शौक था। वो हमेशा से बार्बी की तरह दिखना चाहता था। जब 23 साल का हुआ तो उसने अपने  पूरा करने का फैसला किया।  

29

इसके लिए होंजा ने अपनी 2017 में सर्जरी करवाई। अब तक उसने बार्बी लुक की सर्जरी पर साढ़े 14 लाख रुपए खर्च किये हैं।  2017 में उसने अपनी बॉडी में पहला फिलर डलवाया था। उसके बाद तो होंजा ने एक के बाद एक सर्जरी करवानी शुरू ही कर दी। 

39

पेशे से टेक एक्सपर्ट होंजा अपने खाली समय में हाई हील्स, फेक लैशेस और विग लगाकर घर से बाहर घूमना पसंद करता है। उसे खुद को प्लास्टिक डॉल कहलवाना काफी पसंद है। अभी होंजा के चेहरे पर 90 एमएल के फिलर्स भरे हैं। 

49

होंजा का एक दोस्त कई बार उसे फ्री के इंजेक्शंस भी लगा देता है। होंजा का कहना है कि अगर उन इंजेक्शंस की कीमत मिलाएं तो  25 लाख के फिलर्स लगवा लिए हैं। लेकिन उसका दोस्त कई बार उसे चार्ज नहीं करता।  
 

59

हालांकि, इसके बाद भी होंजा की जिंदगी में एक बहुत बड़ी कमी है। उसने कहा कि वैसे तो उसे प्लास्टिक की गुड़िया बनकर काफी अच्छा लगा रहा है लेकिन वो काफी अकेला महसूस करता है। उसे एक प्रेमिका की जरुरत है। 

69

कई लोग उसके लुक को देखकर उसे गे समझ बैठते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। वो लड़कियों में ही इंट्रेस्टेड है। लेकिन कोई भी लड़की उसे डेट करने के लिए तैयार नहीं है। लड़कियां उसके लुक से डर जाती हैं।  

79

हालांकि, होंजा अपने लिए कोई ऐसी लड़की ढूंढ रहा है जिसे भी प्लास्टिक सर्जरी का शौक हो। उसने कहा कि ऐसी पार्टनर उसे समझेगी। लेकिन अभी तक उसे कोई मिली नहीं है इस कारण अब तक वो सिंगल ही है।  
 

89

होंजा कई बार आदमियों की तरह लुक में भी बाहर निकलता है। लेकिन तब भी लोग उसके चेहरे को देखकर अजीब सा रिएक्शन देते हैं। लेकिन होंजा को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अभी और भी सर्जरी करवाने का प्लान बना रहा है। 

99

साथ ही उम्मीद जताई है कि जल्द ही उसे उसका प्यार भी मिल जाएगा। हालांकि, इसके लिए उसे इन्तजार करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। अब देखना है ऐसा कब तक हो पाएगा। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos