चीन नहीं, अब इस देश से फैला दूसरा जानलेवा वायरस, इस जानवर से इंसानों में तेजी से फैल रही खतरनाक बीमारी

Published : May 13, 2020, 10:43 AM ISTUpdated : May 13, 2020, 12:56 PM IST

हटके डेस्क: साल 2020 दुनिया के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होती चली गई कि साल शुरू होने के पांचवें महीने में ही दुनिया त्रस्त हो गई। साल की शुरुआत जहां ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से हुई, वहीं इसके बाद तो चीन से आए कोरोना ने दुनिया में लाशों की कतार लगा दी। इस जानलेवा वायरस ने अभी तक 43 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है, जबकि मौत का आंकड़ा भी तीन लाख पहुंचने वाला है। इस जानलेवा वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। दुनिया के कई देश इस वायरस का इलाज ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी इसका वैक्सीन तैयार नहीं आकर पाया है। इसी बीच हांगकांग से एक नई खबर ने दुनिया की नींदें उड़ा दी है। इस देश में एक नया वायरस जानवर से इंसान में फ़ैल गया है। अगर समय रहते इसपर लगाम नहीं लगाई गई, तो स्थिति और खराब हो जाएगी।   

PREV
19
चीन नहीं, अब इस देश से फैला दूसरा जानलेवा वायरस, इस जानवर से इंसानों में तेजी से फैल रही खतरनाक बीमारी

दुनिया में चीन के वुहान से कोरोना वायरस फैला। इस वायरस के फैलने की वजह अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है। जहां कई सबूतों के आधार पर कहा गया कि ये वायरस चीन ने लैब में बनाकर फैलाया, वहीं चीन का कहना है कि ये वायरस वुहान के मीट मार्केट में बिकने वाले चमगादड़ के मांस से इंसानों में फैला। 

29

अब एक नई खबर हांगकांग से आ रही है। यहां एक अन्य जानवर से खतरनाक वायरस इंसानों में फ़ैल रहा है। ये वायरस चूहों से इंसानों में फैला है।  

39

हांगकांग हेल्थ मिनिस्ट्री के अंदर आने वाले सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के मुताबिक, देश में रैट हेपेटाइटिस ई वायरस तेजी से फैल रहा है। 

49

ये वायरस चूहों से इंसान में फैलता है। अभी तक इस वायरस के कुल 11 मामले हांगकांग में सामने आ चुके हैं। मंत्रालय का कहना है कि ये आंकड़े आधिकारिक हैं। हो सकता है कि कई मामले सामने नहीं आ पाए हों। 

59

इस  वायरस का पहला मरीज देश में 12 अप्रैल को सामने आया था। उसके लिवर में प्रॉब्लम थी। जब जांच के लिए उसे दूसरे अस्पताल भेजा गया, वहां ब्लड सैंपल में वो रैट HEV पॉजिटिव पाया गया।  
 

69

इसके बाद उस शख्स के घर की जांच की गई। लेकिन वहां चूहे नहीं मिले। ना ही बीते कुछ समय से उसने कहीं कोई यात्रा की थी। ऐसे में शख्स को ये वायरस कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। 
 

79

ना सिर्फ शख्स के घर की, बल्कि उससे मिलने-जुलने वालों की भी जांच की गई। लेकिन किसी में भी ये वायरस नहीं था। ऐसे में अधिकारी काफी चिंतित हैं कि ये वायरस कैसे फैला? 

89

इस एक मामले के सामने आने के कुछ ही समय में एक के बाद एक देश के अलग-अलग कोनों से कई संक्रमित सामने आए। इसने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। ये वायरस इंसान के लीवर पर अटैक करता है। 

99

बता दें कि इस वायरस का पहला मरीज 2018 में सामने आया था। उससे पहले इस वायरस के बारे में किसी को पता नहीं था। ये मामला भी हांगकांग से ही सामने आया था। 
 

Recommended Stories