हटके डेस्क: बचपन से हमने सुना है- मछली जल की रानी है। आपने अभी तक मछलियों को पानी में ही देखा होगा। लेकिन समय के साथ चीजों में बदलाव भी आ जाता है। ऐसा ही कुछ परिवर्तन मछलियों के एक ख़ास प्रजाति में भी देखने को मिला है। ये प्रजाति अब पानी की जगह जमीन पर रहने लगी है। जी हां, 2020 में वैज्ञानिकों ने मछली की एक ऐसी प्रजाति का पता लगाया है जो पानी नहीं बल्कि अब जमीन पर रहती है। यानी ये मछलियां जल की रानी नहीं रहीं। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। मछलियों की इस प्रजाति का नाम ब्लेनिज है। आइये आपको दिखाते हैं कैसे इन मछलियों ने पानी से जमीन को अपना घर बना लिया...