Published : Jan 22, 2020, 09:46 AM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 04:02 PM IST
हटके डेस्क: सोशल मीडिया पर कई तरह के लोग मौजूद हैं। कुछ अपनी खुशियां और परेशानियां शेयर करते हैं। तो कुछ मशहूर होने के लिए बेफिजूल के काम भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला मलेशिया से सामने आया। जहां एक शख्स ने अपने फॉलोवर्स से पहले पूछा कि क्या वो उसे बिल्ली का दूध पीते देखना चाहते हैं? हां में जवाब मिलने के बाद उसने जो किया, उसने सभी को हैरान कर दिया।
ट्विटर पर अजीम नजहां की आईडी @hansvii_ के नाम से मौजूद है। ये यूजर आए दिन अपने फॉलोवर्स के सामने कुछ शर्त रखता है। उसके पूरा होने के बाद वो बदले में दिया गया कोई टास्क करता है।
26
इस बार उसने पोस्ट किया कि अगर उसके ट्वीट पर 28 रीट्वीट आएंगे, तो वो बिल्ली का दूध पीकर दिखाएगा।
36
लोगों ने भी ऐसा कर दिया। इसके बाद अजीम ने एक बिल्ली के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। बिल्ली अपने छोटे बच्चों को दूध पिला रही थी।
46
लेकिन अजीम ने उन्हें हटाया और खुद बिल्ली एक दूध पी गया। अजीम ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की।
56
इसके बाद लोगों ने उसे जमकर गालियां दी। आलोचना होता देख अजीम ने ट्वीट कर सफाई दी कि तस्वीरें एडिट की हुई हैं। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इससे पहले भी उसने एक बत्तख के गला घोंटने को लेकर भी शर्त रखी थी।